स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान
स्वच्छ भारत अभियान

देश प्रेमी हो तो देश के लिए कुछ करो
देश की आन, देश की शान के लिए कुछ करो
बोलने से कुछ नहीं होता,देश के सम्मान के लिए कुछ करो।।

स्वच्छ भारत मिशन तुम्हारा भी है
भारत को स्वच्छ तुम भी करो
कब तक सरकार भरोसे बैठोगे
अपने वतन के लिए कुछ तुम भी करो।।

न रोड़ो को तुम गंदा करो,गुटखों की लाल पीक से
न दीवारों को गंदा करो, पान की छीट से
ये देश भी तुम्हारा है, तुम्हें भी स्वच्छ भारत का फर्ज़ निभाना है
जो आयेगा देश में वो क्या देखकर जाएगा
अपने वतन जाकर वो तुम्हें फुहड़ कहलाएगा।।

कुछ तो थोड़ी शर्म करो, स्वच्छ भारत बनाने में कुछ तो योगदान करो
न ला सको देश के लिए मैडल, तो सिर्फ़ सफाई में ही योगदान करों
भारत को स्वच्छ रखकर देश का सम्मान करो।।

Writer- Kalpana Chauhan