
शिक्षा जीवन में उजाला देती
सही दिशा और सही राह देती
बिन शिक्षा के जीवन अंधकार से भरा
जैसे फूलों के बिना बगीचा हो बसा।।
चलो ये बात सबको समझाये
हर उम्र को शिक्षित बनायें
लड़का हो या लड़की, सबको स्कूल की ड़गर दिखायें
चलो सबको शिक्षित बनायें।।

प्रौढ़ शिक्षा को भी बढ़ावा दिलायें
शिक्षा को हर उम्र तक फैलायें,
चलो भारत को साक्षर बनायें।।

सिर्फ़ किताबों का ही, ज्ञान ना हो
आने वाली पीढ़ी, शिष्टाचार से अनजान ना हो
चलो ये बात सबको समझायें, हर उम्र को शिझित बनायें।।
Writer- Kalpana Chauhan