राजधानी में गर्मी का कहर जारी है। राजधानी के साथ-साथ देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी पड़ने से इन दिनों काफी परेशान हैं। बढ़ते तापमान से ना सिर्फ घर से निकलना दूभर हो रहा है बल्कि गर्मी के इस मौसम में लोग कई तरह की बीमारियों से भी संक्रमित हो रहे हैं।

अब गर्मी का मौसम है तो तापमान का बढ़ना ज़ायज है लेकिन इस साल गर्मी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी जून का महीना शुरू ही हुआ कि तापमान 45 डिग्री- 46 डिग्री तक आए दिन रहने लगा है। इस गर्मी से लू लगना, डिहाइजड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी होना, स्कीन में रैशेज़, घमोरियाँ जैसे समस्याऐं हर किसी को हो रही हैं। क्या आप जानते हैं शरीर से अत्यधिक पसीना आना भी हमारे लिए हानिकारक हो सकता है।
अब सवाल उठता है कि इस भीषण गर्मी से खुद को कैसे बचाएँ। आज हम आपको बता रहे हैं गर्मी से बचने के कुछ असरदार नुस्खे जो गर्मी से आपको निश्चित ही राहत दिलाने में कारगर सिद्ध होगें।
![]()
अधिक से अधिक पानी पीएं- यदि आप इस गर्मी में खूब सारा पानी पीते हैं तो यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने में कारगर सिद्ध होता है। अत्यधिक गर्मी से शरीर की एनर्जी लॉस होने लगती है। इसलिए पानी अधिक पीने से शरीर तरोताज़ा रहता हैा साथ ही शरीर में एनर्जी होने से आप अपने काम लंबे समय तक कर सकते हैं। यदि आप गर्मी के इस मौसम में 2-3 लीटर पानी दिन भर में पीते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद है।
![]()
सूती कपड़ों का करें चुनाव- गर्मीयों में शरीर की गर्मी के लिए कई हद तक आपके पहने कपड़े भी जिम्मेदार होते हैं। ध्यान रहे गर्मीयों में शरीर को ठंडेपन की जरूरत होती है ऐसे में यदि आप ऐसे कपड़ों का चुनाव करते हैं जो ना पसीना सोख पाते हों ना ही शरीर में हवा जाने देते हों तो यह आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा यदि आप सूती कपड़ों का चुनाव करें और साथ ही इस बात का विशेष ध्यान दें कि कपड़ों का रंग इस मौसम में हल्का होना ही सही है। गहरे रंग के कपड़ों को पहनने से बचें।

जंक फूड को कहें ना- गर्मियों के इस मौसम में आपको पेट से जुड़ी समस्याऐं सही खाने के चुनाव ना करने से हो सकती है। पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है कि आप जंक फूड को इस मौसम में तो टाटा बाय-बाय ही कह दें। गर्मियों में ज्यादा तेल से बनी चीजें खासकर जंक फूड आसानी से पचता नहीं है परिणामस्वरूप पेट में दर्द की समस्या आ सकती है।
![]()
खाली पेट घर से ना निकलेः गर्मी के इस मौसम में अगर आप भूखे पेट घर से निकलते हैं तो गर्मी से चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए घर से निकलने से पहले कुछ ना कुछ खाकर जरूर निकलें।

लू से बचें- गर्मियों में लू लगने की समस्या आम हो जाती हैं। इसके लिए बेहद जरूरी है कि जब भी आप घर से बाहर निकलें तो कपड़े से मुंह, हाथों को अच्छी तरह कवर करें। यह आपको स्कीन टैनिंग से भी बचाएगा। इसके साथ ही आप आँखों को सनग्लासेस से कवर करें। तेज रोशनी से सर दर्द की समस्या आपको आ सकती है।

ठंडे से गर्म और गर्म से ठंडे में जाने से बचें- इस गर्मी में इस बात का विशेष ध्यान दें कि आप कूलर या एसी की हवा से तुरंत तेज धूप में बाहर ना निकलें।
इसके अलावा रोज नहाएं और ठंडे पदार्थों का सेवन करें। गर्मी को कम करने के लिए यह उपाय कारगर हैं। इन्हें अपनाएं और गर्मी से बचें।
Very nice!!! Keep it up