इन पाँच पेंटिग से बढ़ाएं घर और जीवन की सुंदरता

अक्सर हम अपने घर की खूबसूरती के लिए कभी दीवारों पर रिश्तों की मिठास के रंग भरते हैं तो कभी खूबसूरत वस्तुओं को घर में सजावट के लिए रखना पसंद करते हैं। घर की सुंदरता बनी रहे इसके लिए हम अपना हर प्रयास करते हैं।

Image result for GHAR KI SAJAWAT

इसके लिए घर में सभी वस्तुओं को व्यवस्थित ढ़ंग पर तो रखा ही जाता है साथ ही कुछ खूबसूरत पेंटिग्स को भी घर की दीवारों पर सजाना हम पसंद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ खूबसूरत पेंटिंग्स ना सिर्फ आपके घर की दीवारों की सुंदरता बढ़ाती है बल्कि कई बार यह आपकी सुख-समृद्धि के लिए भी एक आवश्यक तत्व बन जाती हैं। अगर घर की दीवारों के लिए सही पेंटिंग्स का चुनाव ना किया जाए तो यह आपके घर में परेशानियों का एक बड़ा कारक बन जाता है इसलिए घर की सजावट के लिए सही पेंटिंग्स का चुनाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। घर की दीवारों पर सही पेंटिंग्स का होना आपके घर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए एक बड़ा कारक है।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार आपको कौनसी पेंटिंग्स अपने घर की दीवारों पर लगानी चाहिए-

Image result for seven running horses HD

समुद्र के किनारे दौड़ते सात घोड़े- अक्सर आपने कई घरों में समुद्र के किनारे दौड़ते सात घोड़ों की तस्वीर को लगा देखा होगा। समुद्र के किनारे दौड़ते इन घोड़ो की तस्वीर का घर की दीवारों पर होना वास्तु की दृष्टि से शुभ माना जाता है। इस तस्वीर के महत्व के बारे में आपने भी बहुत सुना होगा। तो आप भी इस पेंटिंग  को अपने घर की दीवारों पर जगह दे सकते हैं। इसके लिए इस तस्वीर को आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर ही लगाए। इन घोड़ों के दौड़ने की दिशा आपके घर के भीतर होना बेहद जरूरी है सात घोड़ों की यह तस्वीर आपके जीवन में प्रगति का प्रतीक माना जाता है।

Image result for दो हंसों का जोड़ा hd

दो हंसों का जोड़ा- दो हंसों के जोड़े की यह तस्वीर प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस पेंटिंग को वास्तु की दृष्टि बेहद शुभ माना जाता है। प्रेम के प्रतीक इन दो हंसों का युगल जोड़ा आपके रिश्तों में भी मिठास घोलता है। रिश्तों में प्रेम व विश्वास का मिश्रण सदा बना रहे, इसका प्रतीक यह दो हंसों का जोड़ा है। रिश्तों में आ रहे मन-मुटाव को भी दूर करने के लिए यह पेंटिंग शुभ है।

Related image

पानी में तैरती मछलियाँ- पानी में तैरती मछलियों की पेंटिग आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी विकार खत्म करने के लिए यह पेंटिग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Image result for PEACOCK hd PAINTINGS

मोर की पेंटिंग- मोर की सुंदरता को पेंटिग के रूप में आप भी अपने घर की दीवारों को सजा सकते हैं। वास्तु के अनुसार यदि आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर दोनों ओर एक-एक मोर की पेंटिग लगाते हैं तो यह आप के घर सुख-समृद्धि को न्यौता देते हैं।

Image result for DHAN KE DEVTA KUBER hd PAINTINGS

धन के देवता कुबेर की तस्वीर- हर एक व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी धन-संपत्ति की कमी ना आए। इसके लिए वास्तु के अनुसार सही तस्वीर का चयन करना जरूरी है। धन के देवता कुबेर माने जाते हैं। इसलिए घर में उत्तर दिशा की ओर धन के देवता कुबेर की तस्वीर होना अत्यंत शुभ माना जाता है।

घर की सजावट को बनाए रखते हुए आप इन पांच तस्वीरों का चयन वास्तु के अनुसार कर सकते हैं।