अधिकतर भारतीयों का मैच देखना एक पसंदीदा कार्य होता है। यानि भारत को क्रिकेट प्रेमी देश भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इन दिनों आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का समय भी चल रहा है। देशों के बीच क्रिकेट मैच को लेकर इन दिनों हर भारतीय खासा उत्साहित है।

मैच देखते समय आप कुछ नया खाने में ट्राई करना चाहते हैं तो आप भेल का आनंद ले सकते हैं। पॉपकॉर्न पेप्सी का विकल्प अब पुराना हो चला है।

इस बार आप मैच देखते समय चटपटी भेल के विकल्प पर जा सकते हैं। भेलपुरी भारतीयों का एक सबसे ज्यादा पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। रोचक बात तो यह है कि अब भारतीय चटपटी भेल के दीवाने केवल भारतीय ही नहीं रहे बल्कि विदेशी लोग भी इसे हमारे देशी अंदाज में खाना पसंद कर रहे हैं।
bhery bhel done 🤣 https://t.co/xMNpRT8ZCe
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 11, 2019
गौरतलब है कि हाल ही सोशल मीडिया पर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 मैच के दौरान एक विदेशी का भारतीय स्टाइल में भेल बेचने का विडियो खूब वायरल हो रहा है। विडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक विदेशी व्यक्ति भारतीय अंदाज़ में भेल बनाकर लोगों को खिला रहे हैं। भेलपुरी को बेचने का विदेशी का तरीका भारतीय देशी तरीके से खूब मैच खाता है।
दरअसल, यह विडियो लंदन का है जहाँ एक विदेशी व्यक्ति तेज रफ्तार से भेल बनाकर लोगों को खिला रहा है। व्यक्ति से पूछने पर कि उसने भेल बनाने की यह तरकीब कहाँ से सीखी पर वह बताते हैं कि उन्होंने भारत के कॉलकत्ता शहर में यह कला सीखी।
यह विडियो ट्वीटर पर एक व्यक्ति द्वारा महानायक अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए पोस्ट किया गया है। जिस पर महानायक भी अपनी प्रतिक्रिया के रूप में आश्चर्यचकित होकर विदेशी व्यक्ति की प्रसंशा की है।

यह वायरल विडियो इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारतीय खान-पान के विदेशों में पहुंच से जुड़ा है। पिज्ज़ा, बर्गर जैसे विदेशी फूड का भारतीय स्ट्रीट फूड में आना शायद आपको इतनी खुशी नहीं देगा जितनी कि भारतीय भेल का विदेशी स्ट्रीट फूड बनने का यह विडियो आपको देगा। यानि भेल बेचने का कार्य इतना भी कमतर नहीं जितना कि आप और हम यानि भारतीयों द्वारा आंका जाता है।

हम अक्सर इस बात का दोष अंग्रेजों को देते हैं कि वे भारत से चले तो गए लेकिन अपनी पश्चिमी सभ्यता यहीं छोड़ गए। क्योंकि अधिकतर भारतीय पश्चिमी सभ्यता में रहन-सहन को ही उच्चतर समझते हैं। वहीं यह विडियो भारतीयों के लिए एक अच्छा उदाहरण जरूर हो सकता है कि कैसे भारतीय संस्कृति, भारतीय खान-पान विदेशों में भी खूब पॉपुलर हो रहा है। यह वायरल विडियो भारतीय संस्कृति के अनोखेपन का एक अच्छा उदाहरण हमारे समक्ष है।

साथ ही कहीं ना कहीं यह वायरल विडियो हमें यह सीख भी दे जाता है कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता। आखिर अधिकतर भारतीय विदेशियों को देखकर चीजों को सीखते हैं। ऐसे में क्या पता इस विडियो के बाद भेल पुरी भारतीयों की मनपसंद स्ट्रीट फूड की लिस्ट में पहले नम्बर पर ही आ जाए।
Lajawab bhal.