ग्लोबल आइकोनिक अवॉर्ड कार्यक्रम में अवॉर्ड देने पहुँची परिणीति चोपड़ा

पल्स इवेंट्स और वेडिंग के निर्देशक सनी सबरवाल ने इस साल ग्लोबल आइकोनिक अवार्ड्स  का आयोजन दिल्ली में किया |

Image result for PARINEETI IN PULSE EVENT इस इवेंट की खास बात यह रही कि यहाँ बॉलीवुड दिवा परिणीति चोपड़ा ख़ास अवार्ड देने आईं। शॉ की चार्म रहीं परिणीति के विषय में बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म एक बायोपिक होगी। यह बायोपिक भारत की बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहलवाल की है। जिसके लिए परिणीति इन दिनों खासी मेहनत कर रही हैं। परिणीति सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार फैन्स से जुड़ी रहती हैं।

Image result for global iconic awards 2019

वहीं दिल्ली एनसीआर में हुए इस इवेंट की बात करें तो बता दें, सनी सबरवाल की पल्स वेडिंग प्लानर प्राइवेट लिमिटेड, एक वेडिंग प्लानिंग और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेस्टिनेशन वेडिंग और इवेंट्स के लिए जानी जाती हैं।

Image result for global iconic awards 2019

अवार्ड में कायनात अरोरा ,चंकी पाण्डे ,गुलशन ग्रोवर ,नवराज हंस , दिलबाग़ सिंह,कप्तान लाडी जैसे कई अन्य बॉलीवुड सितारे शामिल थे। इनमें कई सितारों को इनकी प्रतिभा के लिए अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

Image result for global iconic awards 2019

अनन्या पांडेय को बेस्ट डेब्यू के अवार्ड से नवाजा गया। जिनकी अनुपस्थिति में उनके पिता  चंकी पांडे ने अवार्ड लिया। इस इवेंट में देश भर से लोगो ने भाग लिया और  ये अवार्ड दिल्ली -एन सी आर का अबतक का सबसे बड़ा अवार्ड माना जा रहा है।