भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव, मोटापे और कमर दर्द से निज़ात दिलाएंगे यह योगासन

हम और आप योग के महत्व से तो भलीभांति परिचित हैं। अक्सर इसके महत्व के विषय में हम अखबार, टेलीविज़न या अन्य संचार माध्यमों के द्वारा जानते आए हैं।

Image result for YOGA HD IMAGES

यह भी सत्य है कि योग के अनेकों फायदों को जानने के बाद भी हम कई बार योग को अपना समय नहीं दे पाते हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सुबह की शुरूआत ही हमारी जल्दी-जल्दी ऑफिस के लिए तैयार होने के लिए होती है। ऐसे में हम में से बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो योग को सुबह जल्दी उठकर समय देते होंगे। दरअसल योग के अनेक महत्वों को जानते हुए भी हमारा योगा ना करना कहीं ना कहीं योगासनों का संपूर्ण ज्ञान ना हो पाना होता है।

Image result for YOGA HD IMAGES

आप यह भली-भांति जानते हैं कि ऐसे बहुत से योग हैं जो शरीर से जुड़े कई विकार को दूर करता है। सारा दिन ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने से कमर दर्द की समस्या, शारिरिक थकावट के साथ मानसिक थकावट का होना आजकल की सबसे बड़ी और आम समस्या हर दूसरे व्यक्ति में नज़र आती है।

Image result for MOTAPA HD IMAGESImage result for STRESS HD IMAGES

इसके साथ ही मोटापा जो आजकल के व्यस्त जीवन की एक अन्य समस्या है, व्यक्ति को परेशान करती है।  चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जिन्हें आप कम से कम समय में भी कर लें और योग के सम्पूर्ण फायदे भी आपको मिल जाएं।

मोटापा घटाने के लिए आप इस योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं-

Image result for TADASANA HD IMAGES

ताड़ासनः यह आसन ठीक उसी प्रकार है जैसे सुबह बिस्तर से उठते ही हम और आप अंगड़ाई लेने के लिए करते हैं। फर्श पर खड़े होकर, दोनों हाथों की उंगलियों को आपस से मिलाकर अपने शरीर को ऊपर की खींचना ताड़ासन है। शरीर को ऊपर की खींचते हुए आप पैरों की अंगुलियों पर खड़े होने का प्रयास करें। शरीर को ऊपर की ओर खींचने के बाद शरीर को आराम की अवस्था में ले आय़ें। यह प्रक्रिया आप करते हुए आप एक बार ऊपर की ओर, फिर आराम की अवस्था और फिर शरीर को दांये-बायें ले जाते हुए दोहराएं। यह आसन आपकी बड़ी हुई चर्बी को घटाने के लिए फायदेमंद है।

कमर दर्द की समस्या के लिए आसन

Image result for MAKARASAN HD IMAGES

मकरासनः यह आसन आपको कमर के दर्द से निजात दिलाएगा। इसके लिए आपको फर्श पर पेट के बल लेटना होगा। इसके बाद आप दोनों हाथों में अपने चेहरे को लेते हुए पैरों को बारी बारी से कमर की ओर मोड़ें। यह प्रक्रिया कुछ देर करते रहें। यह आसन बेहद ही आसान है साथ ही यह कमर दर्द को असरदार तरीके से कम करने में सहायक है।

तनाव कम करने के लिए आसान

Image result for swASTIK YOGAASAN hd images

स्वस्तिकासनः यह आसन मानसिक तनाव को कम करने के लिए बेहद असरदार है। इसके लिए आप योग की अवस्था में बैठ जांए। आँखें बंद करत हुए सांसों को तेजी से अंदर-बाहर ले जाएं।आँखे बंद कर आती-जाती साँसों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यह प्रक्रिया आप 5-10 मिनट भी प्रतिदिन करते हैं तो यह आपके मानसिक व शारिरिक तनाव को मदद करेगा।

तनाव को कम करना आज की सबसे बड़ी जरूरत महसूस होती है। आप भी यह बेहतर जानते हैं  कि बढ़ता तनाव आपके सोचने व कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करता है। दिन भर लैपटॉप, कम्प्यूटर पर बैठ कर कार्य करना तनाव का एक मुख्य कारण है। स्वस्तिकासन तनाव को कम करने में कारगर है।

इसके अलावा मानिसक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन एक बड़ा उपकरण है, जिसे आप अपना सकते हैं।