रेड लेहंगे में दिखी सारा, फैंस बोले उफ उफ मिर्ची

बॉलिवुड की न्यूकमर और खूबसूरत हसीना सारा अलि खान की एक हॉट तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मज़ेदार बात यह है कि पटोदी के नवाब की यह खूबसूरत बेटी इस तस्वीर में लाल लंहगे में फैंस को आकर्षित कर रही हैं। सारा अलि खान के फैंस को यह तस्वीर इतनी पसंद आ रही है कि उन्होंने लाल लंहगे में सारा को हरी मिर्ची तक बोल डाला।

Related image

लाल लंहगे में सारा अलि खान बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। सारा की तस्वीर को देख एक फैंस ने तो उनके सामने शादी का प्रपोज़ल तक रख दिया।

बता दें सारा अलि खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती  है और अक्सर अपने खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। दरअसल, सारा का यह रेड लंहगा लुक एक ज्वैलरी कंपनी के विज्ञापन के लिए सामने आया है। रेड लंहगे में गोल्ड ज्वैलरी वियर कर सारा ने अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है।

सारा ने विज्ञापन शूट के बाद खुद इंस्टाग्राम पर अपना यह लुक फैंस के साथ शेयर किया है। गौरतलब है कि सारा अलि खान आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। कॉफी विद करन शॉ में कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बता उनके साथ डेट की इच्छा रखने वाली सारा इन दिनों लव आजकल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

Image result for SARA ALI HD IMAGES

बता दें लव आजकल फिल्म में सारा अपने रियल लाइफ क्रश कार्तिक आर्यन की हिरोइन बनेंगी। अभी हाल-फिलहाल की ही बात है जब सारा अलि खान कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आई थीं। यह तस्वीर सारा की ईद के मौके पर मस्जिद के बाहर की थी जिसमें सारा और कार्तिक दोनों ही मुंह ढ़क कर नज़र आये थे। सारा अलि खान अक्सर कार्तिक आर्यन के साथ कैमरे में कैप्चर हो ही जाया करती हैं।

Image result for SARA ALI WITH KARTIK ARYAN HD IMAGES

केदरानाथ फिल्म से बॉलिवुड में एंट्री करने वाली सारा अलि खान अपनी दूसरी फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित  सिंबा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। अपने बेबाक अंदाज, क्यूटनेस और एक्टिंग के दम पर बॉलिवुड में अपनी एक अलग पहचान बना पाने में सारा अलि कामियाब हुई हैं।इस बात में कोई शक नहीं।

Image result for SARA ALI HOT HD IMAGES

सारा अलि खान के विषय में एक रोचक बात यह है कि उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म सिंबा के लिए रोहित शेट्टी को अपने अलग अंदाज से ही  तैयार किया था। यहाँ तक कि खुद रोहित शेट्टी ने यह बात कबूली थी कि उन्हें सारा अलि खान के पिता सैफ अलि खान का सारा को हिरोइन लेने के संदर्भ में एक फोन तक नहीं आया था।

Image result for SARA ALI WITH ROHIT SHETTY HD IMAGES

अक्सर बॉलिवुड में नेपोटिज्म को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ी रहती है। एक्टर के बच्चों को ही एक्टर बना कर नेम-फेम दिलाना कई बॉलिवुड सितारों को पसंद नहीं आता। ऐसे में सारा अलि खान एक बेहतरीन उदाहरण है जो फिल्मी सितारों के परिवार से होते हुए भी, खुद की एक्टिंग से ही बॉलिवुड में अपनी पहचान बनाने की इच्छा लिए काम करती हैं।