गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत स्किन केयर की परेशान करती है। अक्सर हम नहा-धोकर घर से निकलते तो अच्छे बन कर हैं पर धूप का सामना करते ही हूलिया ही बदल जाता है। धूप की टैनिंग लड़कियाँ हो या लड़के हर किसी को इन दिनों परेशान कर रही है।

आप स्किन केयर के लिए अच्छी ब्रांडेड सनस्क्रीन तो इस्तेमाल कर ही रहे होगें। लेकिन फिर भी आप गर्मियों में बेस्ट स्किन केयर के टिप्स कभी अखबारों में खोज रहे होगें तो कभी यू ट्यूब के विडियो में खंगाल रहे होंगे।

आप यह बेहतर समझते हैं कि गर्मियों में शरीर को ठंडेपन की जरूरत होती है जिसके लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के टिप्स तो मिलते ही रहते हैं। साथ ही खाने में ठंडी वस्तुओं का सेवन ही इस हीट को बीट करने में आपकी मदद करेगा। वहीं इन सब चीजों के अलावा जो सबसे महत्वपूर्ण है वह है आपकी स्किन की बेस्ट केयर।

गर्मियों में जहाँ एक ओर धूप की तेज किरणें आपकी स्किन को प्रभावित कर रही हैं वहीं धूल-मिट्टी भी स्किन की रंगत को बिगाड़ देते हैं। यानि इस गर्मी में बेस्ट स्किन केयर की जरूरत सबको है। अगर आप भी अपनी स्किन के लिए बेस्ट स्किन केयर टिप्स ढूंढ़ रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
तो चलिए जानते हैं कुछ स्किन केयर हैक्स और समर ब्यूटी टिप्स जिन्हें अपना कर आप भी दे सकते हैं इस हीट को बीट।
![]()
धूप में जान से पहले टैनिंग से बचने की कर लें पूरी तैयारी- गर्मियों में स्किन केयर के लिए आप पहले किसी अच्छे ब्रैंड के फैश वॉश से ही फेश को क्लीन करें। याद रखें आपको इस गर्मी कुछ ऐसे फेश वॉश को इस्तेमाल करना है जो आपकी स्किन की डर्ट को क्लीन करें और आपको रिफ्रैश कर पाने में बेस्ट हों। साथ ही आपकी स्किन टाइप के लिए अच्छी हो। किसी अच्छे ब्रांड की सनस्क्रीन ही इस्तेमाल करें। घर से बाहर निकलने से 25 से 30 मिनट पहले ही आप इसे स्किन पर लगाएं। ध्यान रखें गर्मी में आपको गलती से भी पाउडर का इस्तेमाल अपने फेश पर नहीं करना। पसीना आने पर सारा पाउडर चेहरे की रंगत बिगाड़ सकता है।

आँखों का रखें खास ख्याल- सारा दिन लैपटॉप, कम्प्यूटर और मोबाइल के इस्तेमाल से आँखोंं में दर्द की समस्या आप को आ सकती है। आँखों की सही देखभाल के लिए आप खीरा या आइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरा या आइस के टुकड़ों को दोनों आँखों पर रख कुछ देर आराम की अवस्था में लेटे रहें। यह आपकी आँखों को तो आराम देगा ही साथ ही आपके माइंड को भी पूरी तरह रिफ्रैश कर देगा।
![]()
फेस के साथ बॉडी को भी करें कवर– धूप से बचने के लिए पूरी बॉडी को ढ़कने वाले कपड़े ही पहनें। फेस को स्कार्फ से ढ़कना ना भूलें।
![]()
लड़के भी रखें लुक्स का ध्यान– लड़के, रोज शेविंग करें। या जिन लड़कों को बीयर्ड ऱखना पसंद है वे रोज बीयर्ड को ट्रिम करना, खास कर इन दिनों में तो बिल्कुल ना भूलें।

लड़कियाँ गर्मियों में बनीं रहें ब्यूटी क्वीन– गर्मियों में लाइट मेकअप बेस्ट रहता है। हैवी मेकअप खास मौकों के लिए करें। खुले बाल नहीं, पोनी टेल ही इन दिनों आपकी खूबसूरती को निखारेगी।

धूप से आने के बाद ना पीयें तुरंत पानी- धूप में थक कर जब आप ऑफिस पहुंचते हैं तो आप पानी तुरंत पीना चाहते हैं। लेकिन गलती से तुरंत पानी ना पीयें। 10 मिनट बाद पानी पीयें। इससे आपकी स्किन को प्रोपर केयर मिलगी।

रात को दें स्किन को आराम- ऑफिस से लौटने के बाद, कुछ देर आराम करने के बाद ही ठंडे पानी का शावर लें और रात को सोने से पहले अच्छी तरह फेस को क्लीन कर नाइट क्रीम से स्किन की केयर करें।