ठंडी-बर्फिली वादियों का प्रदेश हिमाचल, गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने के लिए खूबसूरत स्थान

हर दिन तेजी से बढ़ता तापमान दिल्ली ही नहीं अनेकों शहरों में लोगों को परेशान कर रहा है। इस तपती धूप में आप अपने रोजमर्रा के कार्यों को करना भी नहीं छोड़ सकते। तेज धूप में रोज़ ऑफिस के लिए निकलना कहीं ना कहीं आपको परेशान कर देता होगा। इस समर अगर आप भी अपने मूड रिफ्रैश करने का सोच रहे हैं तो आप भारत के ठंडे इलाके में अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। भारत के ठंडे प्रदेश हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान इस गर्मी से दूर बीताना एक अच्छा ट्रिप प्लान साबित हो सकता है।

Related image

काम से ब्रेक लेकर कुछ दिनों की छुट्टियाँ मनाने आप फैमिली या दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में घूम कर आ सकते हैं। आपने भारत के पहाड़ी इलाके हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती के विषय सुना ही होगा।

Image result for HIMACHAL PRADESH KULLU MANALI HD IMAGES

आप में से बहुत से लोग इस खूबसूरत प्रदेश की जगहों का आनंद भी ले चुके होगें। हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला ऐसी जगहें जहाँ हर साल गर्मियों में बड़ी तादाद में लोग घूमने जाते हैं। रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, हॉर्स राइडिंग, पैराग्लाइडिंग और स्नो फॉल के खूबसूरत नज़ारों के लिए हिमाचल प्रदेश एक बेहतर विकल्प आपके पास है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कपल्स के लिए हनीमून का भी एक अच्छा विज़िटिंग स्पोट है। तो चलिए आपको बताते हैं हिमाचल प्रदेश की उन खूबसूरत जगहों के बारे में जहाँ आप अपने समर हॉलिडे एंजॉय कर सकते हैं।

स्नो फॉल का आनंद उठाइए हिमाचल प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों पर

Related image

सोलांग वैलीः सोलांग वैली हिमाचल प्रदेश में स्थित एक खूबसूरत स्थान है। यहाँ स्नो फॉल का आनंद तो ले ही सकते हैं साथ ही यहाँ आपको पैराग्लाइडिंग, हॉर्स राइडिंग के विकल्प भी मिलते हैं।

Related image

कूफरीः कूफरी की सुंदरता वहाँ पड़ने वाली बर्फ की खूबसूरत नजारों से है। स्नो फॉल के खूबसूरत दृश्यों का आनंद आप शिमला के इस छोटे से टाउन में ले सकते हैं।

Image result for NARKANDA HIMACHAL PRADESH HD IMAGES

नारकंडाः बर्फ से ढ़की खूबसूरत वादियों का दृश्य और हरे-भरे जंगलों का दृश्य आपका मन मोह लेगा। हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत जगह की खूबसूरती का लुफ्त भी आप इस समर अपने वेकेशन के दौरान उठा सकते हैं।

ट्रैकिंग के लिए खूबसूरत जगह है हिमाचल प्रदेश

Image result for KHEERGANGA HIMACHAL PRADESH HD IMAGES

खीरगंगा ट्रैकः ट्रैकिंग को शौकीन लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश एक अच्छा विकल्प है। घने हरे-भरे जंगलों के बीच से टॉप ऑफ द हिल का रास्ता आपके लिए रोमांचक हो सकता है। अगर आप भी ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो इस बार आप हिमाचल प्रदेश के खीरगंगा ट्रैक का विकल्प अपना सकते हैं। खीरगंगा हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों के बीच एक लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थान है। खीरगंगा ट्रैक के लिए आपको लगभग 10 किलोमीटर दुर्गम पहाड़ियों के बीच बने रास्तों पर पैदल चलना रोमांचित कर देगा।

शांत वातावरण में भारतीय संस्कृति का आनंद

Image result for CHITKUL HIMACHAL PRADESH HD IMAGES

चिटकुल- अगर आप हिमाचल की लगभग सभी खूबसूरत जगहों का आंनंद ले चुके हैं तो भी आप हिमाचल जा सकते हैं। इस बार हिमाचल को आप शहरों के शोर-गुल से दूर भारतीय संस्कृति को जानने के लिए कुछ समय यहाँ के खूबसूरत गाँवों में बिता सकते हैं। जिनमें से एक है चिटकुल।

भारत के हिमाचल में इंडो-चाइना बॉर्डर पर बसा यह स्थान अपने शांत वातावरण और ठंडी खूबसूरत वादियों से आपका मन मोह लेगा। भारतीय संस्कृति की झलक भी यहाँ लकड़ी से बने घरों के रूप में देखी जा सकती है।

Image result for HIMACHAL PRADESH HD IMAGES

इसके अलावा आप हिमाचल प्रदेश में कुल्लू मनाली, शिमला, कसौली और धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती निखारती जगहों का आनंद भी ले सकते हैँ।

3 Comments

Comments are closed.