करोड़ो दिलों की धड़कनों को धड़काने वाला भारत-पाक मैच आज आईसीसी वर्ल्डकप 2019 के दौरान होगा। 16 जून की यह तारीख देशवासियों के लिए यादगार बनने वाली है। आज हर भारतीय शायद ही टीवी का चैनल बदलने के लिए टीवी के रिमोट को हाथ में लेगा।

यह तारीख इतिहास के पन्नों पर दर्ज़ होने वाली रहेगी। बता दें यह मैच इंग्लैंड के मैनचेस्टर ग्राउंड में होने वाला है। तो आप भी तैयार हो जाइए भारत-पाक मैच के इस रोमांचक दृश्यों को देखने के लिए। मैच से जुड़ी अच्छी बात तो यह है कि आज संडे यानि हॉलिडे का दिन भी है। आज का हॉलिडे भारत-पाक मैच के दौरान भारतीय टीम के छक्के-चौकों के मज़ेदार दृश्यों से जुड़ा रहेगा। भारत की क्रिकेट टीम के हर छक्के-चौके पर आज जहाँ एक ओर हर भारतीय खुशी से झूम उठेगा वहीं भारत के विकेट गिरना भी दर्शकों को परेशान करेगा। कभी खुशी कभी गम का आज यह दृश्य लगभग हर घर में रहने वाला है।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में आज भारत-पाक का मैच क्रिकेट का महा बैटल रहेगा। यानि आज का मुकाबला भारत-पाक के बीच सबसे बड़ा मुकाबला है। गौरतलब है कि भारत-पाक के बीच मैच के रोचक दृश्यों में करोड़ों लोगों की भावना जुड़ी है।

क्रिकेट का यह महा बैटल इंग्लैंड के मैनचेस्टर मैदान में होगा। मैनचेस्टर के इसी मैदान में भारत पाक के साथ 20 वर्ष पहले भिड़ा था। यानि कुल मिलाकर आज सभी देशवासी 3 बजे से ही अपने-अपने घरों में टेलीविज़न पर टकटकी लगाए रखने वाले हैं। देशभर के लिए भारत-पाक का यह मैच यादगार होने वाला है। बता दें भारत-पाक के बीच मैच का सीधा प्रसारण आप 3 बजे से स्टार स्पोटर्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

वैसे तो मैच का शौकीन लगभग हर भारतीय है लेकिन मैच जब भारत-पाक के बीच हो तो मैच से जुड़ें दृश्य और भी रोमांचक हो जाते हैं। ना सिर्फ घर के पुरूष बल्कि महिलाऐं, बच्चे तक टीवी की ओर टकटकी लगाए बैठे होते हैं। ऐसा ही दृश्य आज लगभग हर घर में दिन के 3 बजे के बाद दिखेगा।
बता दें भारत-पाक की क्रिकेट टीम 6 बार आपस में भिड़ चुकी है। जीत का बड़ा आँकड़ा भारत के ही खाते में रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत-पाक के बीचे होने वाले इस महाबैटल का क्या परिणाम रहेगा।

भारत-पाक के बीच यह मैच इसलिए भी खास रहेगा क्यों कि यह भारत का पुलावमा घटना के बाद पाक के साथ पहला मैच होगा। पुलावामा घटना में शहीद हुए हमारे सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद भारत-पाक के बीच वर्ल्ड का होना लगभग असंभव सा हो गया था।

लेकिन य़ह भी भारत देश है जिसने खेल को कभी युद्ध के बीच नहीं आने दिया। करोड़ों दिलों की भावनाओं से जुड़ा मैच भारतीय टीम के हर चौके-छक्के पर भारतीयों को झूमने पर तो मजबूर करेगा ही, साथ ही यह भारतीय के आँखों में खुशी के आँसुओं को भी ले आएगा। आखिर भले ही मैच ग्राउंड पर दो टीमों के बीच का हो पर असल में तो यह दो देशों के बीच का ही महामुकाबला है।
करोड़ों दिलों की उम्मीदें आज भारत टीम के दिग्गज खिलाड़ियों से जुड़ी रहेंगी। कप्तान विराट कोहली के मार्गदर्शन में भारतीय टीम के लिए भी देश की भावना से जुड़ा होने के कारण यह मैच बड़ी जिम्मेदारी का रहेगा। देश को बड़ी आशा है कि हर बार की तरह भारत का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। आखिर पुलवामा की घटना भले ही अब पुरानी हो चुकी हो लेकिन इस बात में कोई संशय नहीं है कि देश व शहीदों के परिवार को आज भारत टीम के जीतने से एक बड़ी राहत मिलेगी।
Of course India will win Jai hind