खाने के शौकिन लोगों के लिए हम लेकर आए हैं एक खास कॉलम ‘हो ले थोड़ा फूडी’। जिसमें दिल्ली ही नहीं देश भर के चटोरों के लिए खाने की नई-नई व खास जगहों के विषय में हम आपको बताएँगे।

इस आर्टिकल में हम आपको बताऐंगे कि दिल वालों का शहर दिल्ली व देश की राजधानी में वह कौन सी खास जगहें हैं, जहाँ आप अपने खाने के शौक का जाय़का चटकारे मारते हुए ले सकते हैं।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो दिल्ली की गलियों में स्वाद के चटकारे आपने जरूर मारे होगें। और अगर आप दिल वालों की खूबसूरत दिल्ली में नहीं भी रहते तो कभी राजधानी घूमने तो जरूर आय़े होंगे।

तो क्या आपने दिल्ली की खूबसूरती सिर्फ दिल्ली की खूबसूरत ऐतिहासिक धरोहरों में ही खोजी। आज आपको बताते हैं कि राजधानी दिल्ली की खूसबूरती यहाँ स्थित खूबसूरत ईमारतों, मकबरों से तो है ही साथ खाने के शौकीन लोगों के लिए भी दिल्ली उनकी एक खास पसंद है।
तो चलिए ले चलते हैं आपको दिल्ली की स्वाद की गलियों में-

स्वाद का खजाना चाँदनी चौक

दिल्ली के चाँदनी चौक के विषय में आपने सुना ना हो, शायद ही ऐसा होगा। चाँदनी चौक आप कभी खाने के लिए नहीं आएं हों लेकिन दिल्ली के लाल किला घूमने जरूर आए होगें। चाँदनी चौक देश भर में लाल किले की खूबसूरती के लिए तो मशहूर है ही साथ ही खाने की शौकिन लोगों के लिए भी चाँदनी चौक एक बेस्ट चॉइस है।

अगर आप चाँदनी चौक घूमने आएँ तो काके दी हट्टी, जैन पवित्र छाछ भंडार, दौलत की चाट, गुप्ताजी कांजीवड़ा, ज्ञानी दी हट्टी पर स्वाद के नए चटकारे शौक से भर सकते हैं। यह सभी फेमस स्टॉल्स खाने के लिए लोगों के बीच लंबे समय से पॉपुलर हैं। आप भी यहाँ यदि नए ज़ायके की खोज में आते हैं तो निराश नहीं होंगे।

इसके अलावा पराँठें वाली गली भी चाँदनी चौक में स्वाद का खजाना है। यहाँ आपको हर किस्म के लाजवाब पराँठें खाने को मिल जाएंगें।

खान मार्केट के खान चाचा, चटोरों का खास अड्डा

खान चाचा स्टॉल दिल्ली के खान मार्केट में स्थित हैं। यह माँसाहारी खाना खाने वाले लोगों के लिए चटकारों का नया व लाजवाब स्वाद का भंडार हो सकता है। माँसाहारी खाना खाने के शौकिन लोग खान मार्केट में खाने का ज़ायका ले सकते हैं।
ज़ायका मुगल स्वाद का

अगर आप मुगल स्वाद का ज़ायका लेना चाहते हैं तो दिल्ली आपको नाराज़ नहीं करेगी। निजामुद्दीन में गालिब कबाब कॉर्रन और लाल कुँआ में उस्ताद मोइनुद्दीन कबाब स्टॉल कबाब के लिए खास जगहें हैं। यहाँ आप कबाब का ज़ायका मुगली अंदाज में उठा सकते हैं।
काठी रोल का जवाब नहीं

काठी रोल के लाजवाब स्वाद का जाय़का भी आपको राजधानी दिल्ली में मिलेगा। दिल्ली के इस फेसम स्ट्रीट फूड को आप कनॉट प्लेस के निज़ाम में जरूर ट्राई करें।

अनेकता में एकता लिए स्वाद का खजाना है दिल्ली हॉट

यदि देश की राजधानी दिल्ली में आकर कोई ऐसी जगह ढूंढ़ रहे हैं जहाँ आपको सारे राज्यों का स्वाद एक ही जगह मिल जाए तो दिल्ली हॉट इसके लिए बेस्ट जगह है। आखिर देश की राजधानी में ही देश भर के खास स्वाद चखने को ना मिले राजधानी ही किस बात की।

दिल्ली हॉट खाने की खास मार्केट है। यहाँ की विशेषता यह है कि आप यहाँ देश भर के फेमस फूड का आनंद ले सकते हैं।
Desi people r also a part of Delhi😘