जब रक्षक बन जाए भक्षक- मुखर्जी नगर वायरल विडियो

सोशल मीडिया पर वायरल विडियों में वैसे तो देश की राजधानी दिल्ली आए दिन चर्चा में बनी रहती है। कभी मामला बीच सड़क पर गैंगस्टर की भिंडत बंदूकों की गोलियों का होता है तो कभी दिल्ली में रोमांस करते युवा कपल्स का होता है। इन वायरल विडियो में दिल्ली पुलिस के तार कहीं ना कहीं जरूर जुड़े होते हैं। कभी पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो कभी पुलिस की गुंडा गर्दी का।

Image result for mukherjee nagar police station

ऐसा ही एक विडियो दिल्ली के मुखर्जीनगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भी देश की राजधानी दिल्ली पुलिस के तार संलिप्त नज़र आए। यह वायरल विडियो दिल्ली पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी का है। दरअसल, वायरल विडियो में दिखाया जा रहा है कि कुछ 10-12 पुलिसकर्मी मुखर्जी नगर थाने  के बाहर एक सिख युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं।

यह वायरल विडियो लगभग 30 मिनट का है। पूरी विडियो में दिखाया जा रहा है कि 10-12 पुलिसकर्मी एक सिख युवक को कभी लात-घूंसे से तो कभी डंडों से पीट रहे हैं। दिल्ली पुलिस के इस बर्बरता भरे बर्ताव से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर लोगों का दिल्ली पुलिस के प्रति निऱाशा साफ झलक रही है। बताया जा रहा है कि सिख युवक के साथ बर्बरता की सारी हदें तो तब पार हो गयीं जब पुलिसकर्मी युवक को सड़क पर घसीटते हुए थाने में ले गए वहाँ युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया।

Image result for MUKHERJEE NAGAR VIRAL VIDEO PICTURES HD

पूरे मामले के जानकारी के बाद जो बातें सामने आ रही हैं वह यह हैं कि मुखर्जीनगर में जिस युवक की बुरी तरह पिटाई की जा रही है, वह ग्रामीण सेवा वाहन का चालक है। वाहन चालक की गलती सिर्फ इतनी बताई जा रही है कि उन्होंने अपनी गाड़ी से दिल्ली पुलिस की गाड़ी को गलती से टक्कर मार दी थी। इतने भर से पुलिस कर्मियों का गुस्सा भड़क गया और वे युवक के डराने-धमकाने लगे। सिख युवक में गुस्से में आ गए और उन्होंने कुछ पुलिस कर्मियों को अपनी कृपाण निकाल डरा कर भगा दिया। कुछ देर बाद जब युवक का नाबालिक बेटा पिता का गुस्सा शांत करते समझा-बुझा कर ले गया तो इतनी देर में 10-12 पुलिस कर्मी डंडों और पिसट्ल के साथ युवक को डराने आ गए। कृपाण से अपनी रक्षा कर रहे सिख युवक पर चालाकी से एक सादी वर्दी पहने पुलिस कर्मी ने युवक को धर दबोचा और इसके बाद पुलिसवाले युवक पर सड़क में लिटा कर लात-घूंसों और लाठियाँ चारों ओर से बरसाने लगे। इस बीच पुलिस वालों ने ना सिर्फ युवक को बुरी तरह पीटा बल्कि युवक के नाबालिक बेटे को भी पीटा। पूरी घटना से सिख समुदाय खासा भड़का हुआ है।

Image result for MUKHARJEE NAGAR VIRAL VIDEO PICTURES

बताया जा रहा है कि सिख समुदाय का गुस्सा फूटने पर घटना में संलिप्त तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बढ़ते जनाक्रोश के बीच पुलिस को रात में ही सिख युवक को छोड़ना पड़ा।

Image result for MUKHARJEE NAGAR VIRAL VIDEO PICTURES

मामले ने जब तूल पकड़ लिया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी युवक से मिलने उनके घर पहुंचे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी दिल्ली पुलिस की ट्वीट कर निंदा की है।

सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के इस तरह कानून को हाथ में लेने से कड़ी निंदा की जारी है।