के के मेनन स्टारर फिल्म ‘पेनल्टी’ का पोस्टर व टीज़र हुआ रिलीज़

खेल और खिलाड़ी के संघर्ष को चित्रित करती फ़िल्म ‘पेनल्टी’ का पहला टीजर और पोस्टर हाल ही में जारी किया गया।

फिल्म में के के मेनन, मनजोत सिंह, शशांक अरोड़ा, आकाश दबाड़े, सृष्टी जैन , बिजोथो अंग्जाम , अश्विनी कौशल, मोहित नैन, राघव झिंगरन, लुकराम इस्मिल जैसे अद्भुत प्रतिभा संपन्न कलाकारों ने अभिनय किया है।

Image result for manjot singh hd pictures

पेनल्टी की कहानी उत्तर-पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी इक्कीस वर्षीय लुकराम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन में आगे बढ़ने और सभी बाधाओं के बावजूद अपने सपनों को हासिल करने के लिए हर तरह के नकारात्मक संघर्षों, नस्लीय भेदभाव आदि से लड़ रहा है।

Image result for k k menon

फिल्म धीरे-धीरे भारत में आंतरिक रूप से प्रचलित नस्लीय भेदभाव की एक विशाल परिभाषा बताती है और जैसे-जैसे यह चरमोत्कर्ष की ओर बढ़ती है, यह उन घटनाओं के विभिन्न अप्रत्याशित मोड़ से गुजरती है। अंततः यह फिल्म ‘एक रूप में भारत’ का महत्वपूर्ण संदेश दे जाती है।

Image result for kk menon movie penalty related pictures

इस फिल्म का निर्माण रुद्राक्ष फिल्म्स और तेनज़ानाइट पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। शुभम सिंह द्वारा निर्देशित पेनाल्टी के निर्माता नीलेश सखिया, रितु श्रीवास्तव और आदित्य श्रीवास्तव हैं और संगीतकार सिद्धांत माधव ने बखूबी फ़िल्म के गीतों को लयबद्ध किया है। फिल्म 26 जुलाई, 2019 को समस्त भारत में रिलीज़ हो रही है।