फिल्म शाडा का प्रमोशन करने दिलजीत, नीरू संग पहुंचे दिल्ली

पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी पंजाबी फिल्म ‘शाडा’ का प्रमोशन करने के लिए दिल्ली पहुंचे।

Image result for DILJIT NEERU AT DELHI HD IMAGES

नई दिल्ली के द इंपीरियल होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कलाकारों ने अपनी फिल्म से जुड़ी जानकारियां मीडिया के साथ साझा कीं।Image result for DILJIT DOSANJH WITH NEERU HD IMAGES
उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘शाडा’ एक युवक के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता के दबाव के बीच अपने आदर्श जीवनसाथी की तलाश करता है।

एएंडए एडवाइजर और ब्रैट फिल्म्स के बैनर तले बनी और दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस फिल्म का निर्देशन जगदीप सिद्धू ने किया है।

Image result for DILJIT NEERU AT DELHI HD IMAGES

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित दिलजीत ने अपनी फिल्म ‘शाडा’ के शीर्षक के बारे में कहा, ‘‘शाडा’ का मतलब एक ऐसा व्यक्ति हैख् जो शादी करना चाहता है, लेकिन एक आदर्श लड़की नहीं ढूंढ पा रहा है।

Related image

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने बताया, ‘फिल्म में मैं शादी समारोहों के फोटोग्राफर की भूमिका में हूं, जबकि नीरू बाजवा एक वेडिंग प्लानर की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार को जीवंत बनाने के लिए मैंने अपने एक दोस्त से मदद ली, जो खुद एक वेडिंग फोटोग्राफर है।’

Image result for DILJIT NEERU AT DELHI HD IMAGES
अभिनेत्री नीरू ने दिलजीत की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मुझे हमेशा की तरह ‘शाडा’ में उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। यह हमारी एक साथ वाली छठी फिल्म है और मैं अब भी उन्हें वैसी ही शख्सियत के तौर पर पाती हूं, जैसा ये पहले थे।’