स्पेशल पूजा से करें विनायक जी को प्रसन्न

आज बुधवार का दिन श्री विनायक जी की पूजा का माना जाता है। जैसा कि आप जानते हैं गज के मुख समान गजानन गणेश को सभी देवों में सर्वप्रथम पूजा जाता है।

Image result for GANESH JI HD IMAGES

वास्तु के अनुसार भी किसी शुभ कार्य की शुरूआत के लिए भी गणेश जी की आरती महत्व सर्वोच्च माना गया है। आपने हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा या शिव चालीसा के विषय में सुना होगा पर शायद बहुत कम लोगों को ही गणेश चालीसा के विषय में पता होगा।

Related image

बाल स्वरूप में होने के बावजूद भी गणेश भगवान को सभी देवों में सर्वप्रथम पूजे जाने के पीछे गणेश जी में अद्भुत शक्तियों का होना है। क्या आप जानते हैं कि अगर आप गणेश भगवान की पूजा बुधवार के दिन विशेष रूप से करते हैं, तो यह आपके घर की सुख-समृद्धि का घर में वास करता है।

Related image

रोज की आरती में गणेश जी की आरती को प्रथम स्थान तो दें ही साथ ही आपको आज बताते हैं कि बुधवार के दिन गणेश भगवान की आरती को विशेष कैसे बनाया जा सकता है।

गणेश जी की पूजा को विधी-विधान से करने के लिए गणेश जी को आमंत्रण दिया जाता है। ठीक प्रकार पूजा के सारे कार्यों को करने के पश्चात् ही गणेश जी को प्रसन्न किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि गणेश जी के पूजन के लिए गणेश जी को किस प्रकार आमंत्रित किया जाए-

Image result for GANESH JI AT CHAUKI HD IMAGES

 

गणेश पूजन विधीः एक चौकी में साफ-सुथरा लाल रंग का कपड़ा रखें। चौकी के ऊपर गणेश जी की मूर्ती को स्थापित करें। एक पात्र में साबुत चावल के दाने मूर्ती के आगे रखें।

Image result for DECORATED AARTI THALI FOR GANESH POOJA HD IMAGES

साथ ही घी का दिया, धूपबत्ती, व ताज़े फूलों का पात्र स्थापित करें। रोली व सिंदूर की व्यवस्था भी करें। गणेश जी को मोदक खास पसंद होते हैं। इसलिए मीठे में मोदक रखना ना भूलें। साफ बर्तन में गंगा-जल की भी व्यवस्था करें।

Image result for DECORATED AARTI THALI FOR GANESH POOJA HD IMAGES

पूजन करने के लिए सबसे पहले घी का दिया व धूप जलाऐं। गणेश जी का हाथ जोड़ते हुए वंदन करें और उन्हें पूजा में पधारने के लिए प्रार्थना करें। उसके बाद शुद्ध गंगा-जल से गणेश जी को स्नान कराएं। मोली के छोटा टुकड़ा गणेश जी की मूर्ती पर माला की भांति सजाऐं। मूर्ती पर सिंदूर का टीका लगाएं। शिव पुराण के अनुसार भी गणेश जी के मस्तिष्क पर तिलक लगाना शुभ माना गया है।

Related image

अब गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। गंगा जल का पात्र मूर्ति के समक्ष ही रखें। गणेश जी की मूर्ती पर ताज़े सफेद मोगरा के फूलों की माला को पहनाएं। फूल व दूब चढ़ाएं।

Image result for SAFED MOGRA FLOWERS HD IMAGES

सारे कार्यों को करने के पश्चात् ही गणेश मंत्र से आरती प्रारंभ करें। गणेश जी की चालीसा भी करें। अंततः गणेश जी की आरती गाकर पूजा का समापन करें।

Image result for GANESH POOJA HD IMAGES

हाथ में फूल व साबूत चावले के दाने लेकर गणेश जी की मूर्ति पर चढ़ाएं और गणेश जी को आपकी विशेष आरती में पधारने का धन्यवाद करें।

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा खास विधी-विधान से करने पर सभी मनोरथ पूरे होते हैं। वास्तु के अनुसार भी इसका खास महत्व माना गया है। खास प्रकार से पूजा करने से गणेश भगवान प्रसन्न तो होते ही हैं, साथ ही घर में कभी दुख व दरिद्रता नहीं आती है।