प्रकृति की गोद में लहराता पंजाब

भारत की भोगोलिक विभिन्नता को लिए हरी-भरी धरती का एक राज्य है पंजाब। पंजाब की खूबसूरती ही यहाँ बहने वाली पाँच नदियों और हरे-भरे खेतों से सजती है। पंजाब का इतिहास भी बेहद पुराना रहा है। यहाँ का इतिहास जहाँ एक ओर जलियाँवाला बाग हत्याकांड के काले पृष्ठों को अपने भीतर समेटे हुआ है, वहीं यहाँ का इतिहास भारत के वीर क्रांतिकारी शहीदों की कहानी भी हमें बताता है।

Image result for पंजाब HD IMAGES

संघर्ष की इस युद्ध भूमि को भारत की सबसे ऊपजाउ और हरी-भरी भूमि बनने तक का  भारत के इस राज्य का सफर बेहद अनोखा रहा है। सिखों के इस राज्य की खूबसूरती यहाँ स्थित धार्मिक और पर्यटन के विभिन्न स्थानों से भी सजती है।

Image result for PUNJAB HD IMAGES

पांच नदियों के इस राज्य की पहचान बहुचर्चित वाघा बॉर्डर से भी है। भारत की हरी-भरी धरती से सजा यह राज्य ऐसा राज्य है जहाँ भारत और पाकिस्तान के बीच आने-जाने के लिए रेलवे स्टेशन है।

Image result for PUNJAB HD IMAGES

क्या आप जानते हैं कि सिक्खों के इस राज्य में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं। यहाँ स्थित गुरुद्वारे, मंदिरों अपने खूबसूरत इतिहास की कहानी खुद में पिरोए हुए हैं। आपने पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती के विषय में सुना ही होगा। तो चलिए आज आपको बताते हैं, भारत की प्राकृतिक सुंदरता को समटे इस अनोखे राज्य की अनोखी खूबसूरत जगहों के विषय में-

Image result for ANANDPUR SAHIB IN PUNJAB HD IMAGES

आनंद पुर साहिबः पंजाब में आनंद पुर साहिब एक बेहद खूबसूरत तीर्थ स्थान है।  श्रद्धालुओं की श्रद्धा का अनोखा परिचय इस स्थान पर मिलता है। यहाँ घूमने आने वाले यात्रिओं को इस तीर्थ स्थान के बेहद खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलते हैं। पंजाब के स्वर्ण मंदिर यदि घूमें हैं तो इस स्थान को घूमने के लिए चुनें। इस गुरूद्वारे का निर्माण सिक्खों के नवें गुरू गुरु तेग बहादुर सिंह ने की थी।

Image result for SUKHNA JHEEL IN PUNJAB HD IMAGES

सुखना झीलः यदि आप पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ जाते हैं तो यहाँ स्थित सुखना झील के खूबसूरत नज़ारों के दृश्यों का आंनद ले सकते हैं। सुखना झील को पंजाब की शान माना जाता है। यह हिमालय के शिवालिक पहाडियों की तलहटी में सजा एक खूबसूरत सरोवर है। जिसके प्रकृति की खूबसूरती की अनोखी झलक आपको देखने को मिलती है।

Image result for SUKHNA JHEEL IN PUNJAB HD IMAGES

यह स्थान पंजाब में प्रकृति की खूबसूरती के दृश्यों का आनंद उठाने के लिए एक अच्छी जगह आपको मिलती है।

Image result for ROCK GARDEN IN PUNJAB HD IMAGES

रॉक गार्डनः पंजाब की राजधानी चंड़ीगढ़ में स्थित रॉक गार्डन अपनी खूबसूरती से आपका मन मोह लेगा। यहाँ स्थित खूबसूरत कलाकृतियाँ और प्रकृति के अदभुत नज़ारे पंजाब की खूबसूरती का परिचय करवाते हैं। यह स्थान भी पंजाब की राजधानी में घूमने के लिए एक अच्छा स्थान है।

Image result for JALLIANWALA BAGH IN PUNJAB HD IMAGES

जलियाँवाला बागः इतिहास के कटु यादों को खुद में पिऱोए आज भी यह स्थान इतिहास की यादों को बयां करता है। इतिहास के विषय में रूची रखते हैं तो इस स्थान को पंजाब में घूमने के लिए चुन सकते हैं। यह स्थान हमारे वीर-शहीदों की कुर्बानी व संघर्ष की कहानी को ताजा करता है।

Image result for FATEH BURJ IN PUNJAB HD IMAGES

फतेह बुर्जः वैसे तो राजधानी दिल्ली के कुतुब मीनार को उसकी ऊंचाई के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। पर शायद आपको जानकर थोड़ी हैरान जरूर होगी कि पंजाब के अमृतसर में स्थित फतेह बुर्ज की ऊंचाई कुतुब मीनार से भी ज्यादा है।

Image result for FATEH BURJ IN PUNJAB HD IMAGES

यह अपने इतिहास की कहानी आपको बतलाता है। पंजाब में आप फतेह बुर्ज की मीनार को भी देखने जा सकते हैं।