मक्के की रोटी संग सरसों का साग और लोकल फूड के चटकारे पंजाब में

चटपटे फूडी चटकारों के बीच जहां पिछली बार हमने दिल्ली में चटोरों की गलियों की जानकारी आपको दी थी, उसी श्रेणी में आज हम लेकर आए हैं भारत के एक और राज्य में चटोरों की थाली का मेनू। यह खूबसूरत राज्य भारत का उत्तर-पश्चिमी राज्य पंजाब है। पंजाब की हरियाली, पेड़ों की ठंडी छांव, खेतों में फसलों की महक और खुले नीले आसमान के नीचे बसे गुरूद्वारे यहाँ की खूबसूरती को तो बढ़ाते ही हैं। साथ ही यहाँ के लोकल फूड का स्वाद तो हर भारतीय की जुबान पर रहता है।

Image result for मक्के की रोटी hd images

सादगी और सादगी में छुपी अपनी शान के लिए जाने जाने वाला पंजाब स्ट्रीट-फूड के ज़ायके के लिए भी फेमस है।

Image result for मक्के की रोटी hd images

पंजाब की मक्के दी रोटी और सरसों दा साग पंजाब का फेमस लोकल फूड है।

पंजाब गए और मलाई मारकर बड़ा लस्सी का गिलास नहीं पीया तो मानो भारत के इस खूबसूरत राज्य की खूबसूरती को जी लेना अधूरा भर रह जाता है। पंजाब में मक्के की रोटी, सरसों का साग और साथ में बड़ा मलाईदार लस्सी का गिलास तो आपको वहाँ के हर घर में मिल जाएगा।

Image result for पंजाब की लस्सी hd images

लेकिन पंजाब में कुछ ऐसी फेमस जगहें हैं जहाँ स्वाद के यही चटकारे दोगुना हो जाते हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि पंजाब के कुछ लोकल और फेमस फूड की चटोरी गलियों के बारे में जहाँ कि हमारे चटोरे, स्वाद के चटकारे मज़े से ले सकते हैं।

Image result for पंजाब का फेमस फूड hd images

कहा जाता है कि पंजाबी छोले-भटूरे और छोले-कूलचे के स्वाद भरे चटकारे शौक से मारते हैं। अगर आप भी छोले-भटूरे या छोले-कूलचे खाने के शौकीन हैं तो आप के लिए कुलचा लैंड अमृतसर वाले एक फेमस फूड प्लेस हो सकता है।

Image result for छोले भटूरे hd images

कुलचा लैंड अमृतसर वालेः जलंधर में कुलचा लैंड नाम की यह फेमस शॉप यहाँ मिलने वाली स्वादिष्ट कुलचों और उसके साथ छोले के देशी स्वाद के लिए फेमस है।

Image result for जलंधर कुलचा लैंड hd images

कुलचा लैंड अपने स्वाद के लिए लंबे समय से लोगों के बीच पॉपुलर है। गोभी, आलू और अजवाइन का मिक्सचर लिए बटर लगा नॉन स्वाद का ज़ायके को और बढ़ा देता है। यदि आप कभी पंजाब के जलंधर जायें तो यहाँ ‘कुलचा लैंड अमृतसर वाले’ में स्वाद का ज़ायका जरूर लें।

Related image

कोटकपुरा का फेमस आटा चिकनः कोटकपुरा का फेमस आटा चिकन वर्ल्ड फेमस है। कोटकपुरा की इस शॉप को बेस्ट फूड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कोटकपुरा का फेमस आटा चिकन के स्वाद के ज़ायके केवल पंजाब तक ही नहीं बल्कि पंजाब के अलावा भी अलग अलग शहरों में यहाँ से पहुँचाया जाते है। पंजाब के फेमस स्ट्रीट फूड में आटा चिकन का स्वाद आप कोटकपुरा पंजाब की इस शॉप से ले सकते हैं।

Image result for bharawan da dhaba hd images

अमृतसर में वर्ल्ड फेमस भारवन दा ढ़ाबाः अमृतसर गोल्डन टेम्पल के लिए विश्व भर में प्रख्यात है ही साथ ही फूड के मामले में यहाँ का भारवान दा ढ़ाबा का स्वाद भी दुनिया भर में मशहूर है।

Image result for bharwan da dhabha hd images

1912 से पंजाब के अमृतसर में यहाँ स्वाद के चटकारे भरे जाते हैं। दाल मखनी, वेज़ सरसों दा साग, चना मसाला, राजमा की सब्जी, मलाई कोफ्ते, बैंगन का भर्ता इस ढ़ाबे में स्वाद के ज़ायके को और बढ़ा देते हैं। दाल के साथ लच्छा परांठा, पनीर के साथ गार्लिक नॉन और साग के साथ मक्के दी रोटी के चटकारे आप अमृतसर के इस फेमस ढ़ाबे में भर सकते हैं।