हम अक्सर आपकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए आपके काम की जानकारी वाले आर्टिकल लेकर आते हैं। फिर चाहे आर्टिकल आपकी अच्छी स्किन केयर के लिए हो या आपके फूडी नेचर के लिए। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसे टॉपिक से जुड़ी जानकारी जिसकी हमारे यूथ को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यह जरूरत एक बढ़िया स्मार्ट फोन की है।
हम सभी यह चाहते हैं कि हमारे पास एक बढ़िया स्मार्ट फोन हो जिसमें ना सिर्फ अच्छे फ़ोटोज़ आए बल्कि लंबे चलने वाले बैटरी बैकअप के साथ लेटेस्ट प्रोसेसर भी फोन हो।
![]()
वैसे तो मार्केट में अच्छे स्मार्ट फोन की भरमार है पर उस हिसाब से उनका दाम भी हाई-फाई है। वहीं हमारी जरूरत तो यह है कि फोन अच्छा हो साथ में पॉकेट फ्रेंडली भी हो।

और समस्या यहीं आकर खड़ी हो जाती है कम बजट में बेस्ट फीचर फोन लेने की। तो चलिए आज आपको इसी टॉपिक की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। आज हम लेकर आए हैं मार्केट में आने वाले लेटेस्ट स्मार्ट फोन की जानकारी जो अपने बेस्ट फीचर के साथ आपकी पॉकेट फ्रेंडली भी हैं।

रियल मी 3- हाल ही में लॉन्च हुआ फोन रियल मी 3 एक पॉकेट फ्रेंडली फोन आपको मिलता है। 3gb ram और 32gb की इंटरनल स्टोरेज़ के साथ यह एक बढ़िया फोन आपको रियल मी की तरफ से मिलता है। यह गेमिंग के लिए एक अच्छा फोन है। इस फोन में 6.22 इंच की स्क्रीन मिलती है। 13mp का बैक और 5mp का फ्रंट कैमरा ऑटो फोकस की तकनीक, फ्लैश लाइट के साथ मिलता है। 2.2ghz ऑक्टा कोर के लेटेस्ट प्रोसेसर और 4230mah बैटरी के साथ यह स्मार्ट फोन आपको 8999 रूपये की कीमत में मिलता है।

रेडमी नोट 7- अपनी अच्छी लुक के साथ यह फोन आपको मार्केट में आपके बजट के अंडर मिलता है। एमआई के ब्रांड का एक अच्छा फोन आपको 4000mah की बैटरी के साथ मिलता है जिसमें आपको 1 दिन की बैटरी बैक अप की सुविधा मिलती है। एमआई के इस फोन में आपको 6.3 की स्क्रीन मिलती है। बात अगर कैमरा की करें तो12mp+2mp का बैक और 13mp का फ्रंट कैमरा मिलता है। एलईडी फ्लैश लाइट का फीचर भी आपको फोन में मिलता है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो स्नैप ड्रैगन 632 अपने बेस्ट फीचर के साथ आपको मिलता है। 3gb ram और 32gb इंटरनल स्टोरेज के साथ यह एक बढ़िया फोन एमआई की तरफ से मार्केट में आपको मिल जाता है। एमआई के इस फोन की कीमत 9999 रूपये है।

विवो u1- विवो का यह स्मार्टफोन अपने बेस्ट फीचर के साथ आपको एक अच्छे बजट में मिल जाता है। 3gb ram और स्नैप ड्रैगन 439 के प्रोसेसर का यह फोन 6.2 hd डिस्पले के साथ मिलता है। 13mp+2mp का बैक और 8mp का फ्रंट कैमरा आपको फोन में मिलता है। 32 gb इंटरनल स्टोरेज़ के साथ यह फोन आपको 4030mhz की बैटरी बैकअप के साथ मिलता है। विवो का यह फोन आपको 8000 की कीमत में मिल जाता है।