अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में रही धूम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में धूम रही। देश भर के लोगों ने योग दिवस के अवसर पर योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची से देश का संबोधन किया। इस उपलक्ष में रांची में 25000 लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ योग के आसन किए। गौरतलब है कि हर वर्ष योग दिवस 21 जून की तारीख को विश्व भर में मनाया जाता है।

Image result for YOGA DAY 2019 PM MODI AT RANCHI HD IMAGES

योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने हेतू देश के प्रधानमंत्री मुख्य रूप से देश की जनता के साथ योग करते हैं। देश भर में देश को जवानों ने भी देश के अलग-अलग कोनों में योग के आसन किये।

Image result for YOGA DAY 2019 PM MODI AT RANCHI HD IMAGES

इस उपलक्ष में एक रोचक तथ्य रहा है जहाँ देश भर में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे थे, वहीं इस बार भारतीय आर्मी सेना के स्पेशल डॉग यूनिट ने भी सेना के जवानों संग योग के आसनों को किया।

Image result for YOGA DAY 2019 HD IMAGES OF INDIAN ARMY DOG UNIT
सेना के स्पेशल डॉग यूनिट का सेना के साथ योग दिवस मनाने की यह अद्भुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं हरियाणा में भी सेना के घुड़सवार दस्ते ने पंचकुला में योग के आसन किये। देश भर के जवान कहीं बर्फिली पहाड़ियों पर तो कहीं समुद्र में सेना जहाजों पर योग करते नज़र आये।

Image result for YOGA DAY 2019 BEST IMAGES OF INDIAN SOLDIER

देश भर में जहाँ जन-जन में लोगों में खास उत्साह रहा, योग दिवस की धूम के बीच बॉलिवुड सितारों ने भी योग की खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया।

Image result for BOLLYWOOD CELEBRITY DOING YOGA IN YOGA DAY 2019 HD IMAGES

जम्मू कश्मीर में भी -20 डिग्री सेल्शियस के तापमान में बर्फ के चादर पर सेना ने योग के करतब दिखाए। अरूणाचल प्रदेश में पुलिस के जवानों ने दिगारू नदी में खड़े होकर योग के खूबसूरत नज़ारों की तस्वीरें साझा कीं।

Image result for YOGA DAY 2019 DIGARU RIVER HD IMAGES

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को राँची से संबोधित करते हुए योग का परचम विश्व भर में फैलने की बात कहते हुए योग की महत्ता पर ज़ोर दिया।

Image result for YOGA DAY 2019 PM MODI AT RANCHI HD IMAGES

प्रधानमंत्री मोदी ने योग को किसी दायरे में ना बाँधते हुए योग को मेडिकल, फिजियोथैरिपी, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से जोड़ने की बात भी रखी। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से विशेष अपील हुए करते हुए कहा कि वे अपने योग के ज्ञान को फोन के  सॉफ्टवेयर की तरह इस्तेमाल करें। उन्होंने योग के इस अवसर पर ह्रदय के लिए योग का नारा दिया।

Image result for YOGA DAY 2019 PM MODI AT RANCHI HD IMAGES

गौरतलब है कि देश भर में योग दिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए 11 दिसम्बर 2014 को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ऐलान देश भर की जनता के समक्ष किया था। प्रधानमंत्री मोदी खुद फिटनेस के किंग माने जाते हैं। अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान देने वाले मोदी अपने व्यस्त जीवन में भी योग के लिए समय निकालते हैं। कहा जा सकता है कि देश भर की जनता का योग के प्रति बढ़ता उत्साह कहीं ना कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस को देखने के बाद ही आया है।

कुल मिलाकर देश भर में लोगों में योग दिवस के इस अवसर पर एक अलग ही उत्साह रहा।