वैवाहिक रिश्तों के विषय में समझा जाता है कि लड़के और लड़की की आयु में अत्यधिक अंतर नहीं होना चाहिए। वहीं भारतीय समाज की बात करें तो यह पुराना ही समय हुआ करता था कि लड़की की शादी आयु में अधिक बड़े पुरूष के साथ करा दी जाती थी। लेकिन एक समय ऐसा आया कि लोगों में आयु की समानता की सोच जागी। वहीं शादियां महज़ 4-6 साल बड़े उम्र के व्यक्ति से किया जाना ही उचित समझा जाने लगा।आज की बात करें तो लगता है कि एक बार फिर पुराना समय लौट आया है। बॉलिवुड ने एक नये ट्रेंड को जन्म दिया है। वह यह कि बिना व्यक्ति की आयु देखे शादी जैसे रिश्ते में बँध जाना। इसके लिए, शाहिद-मीरा, सैफ-करीना का तो उदाहरण लिया ही जा सकता है। वहीं 2018 में हुई बहुचर्चित शादी प्रियंका-निक की शादी भी आयु जैसे घटक को सिरे से ही नकार देता है।

बात यदि देश से बाहर हॉलिवुड की करें तो इन दिनों हॉलिवुड की फेमस एक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, स ने एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर की है कि वह 68 साल की बिल मुरे से शादी के बंधन में बँधने जा रही हैं। सेलेना के फैंस के लिए यह खबर बेहद ही चौंकाने वाली थी क्योंकि फेसम एक्ट्रेस खुद अभी 26 साल की हैं। ऐसे में उम्र का यह फासला पूरे 42 सालों का हो गया है जिसे फैंस समझ नहीं पा रहे हैं।
बता दें हाल ही कान फिल्म फेस्टिवल में फेमस हॉलिवुड एक्ट्रेस सेलेना ने 72वें कान फिल्म फेस्टिवल में पहली बार शिरकत की। यहाँ सलीना बिल मुरे के साथ रेड कार्पेट पर नजर आयीं। इसके बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें बिल मुरे के साथ शेयर करते हुए फैन्स को अपनी शादी के बारे में बताया। दरअसल पूरी बात तो यह है कि सेलेना ‘द डेड डोन्ट लाई’ फिल्म में नज़र आने वाली हैं। कान में वह इस फिल्म के लिए ही पहुंची थी। वहीं उन्होंने मजाकिया लहज़े में मुरे से शादी की बात कह फैन्स की चुटकी लेनी चाही।
हालांकि यहाँ विषय तो केवल मज़ाक का था। लेकिन ऐसा अगर ऐसा हो भी जाता तो यह बेहद चौंकाने वाला भी नहीं होने वाला था। क्यों कि जब बॉलिवुड में आयु का अंतर शादी के लिए धीरे-धीरे खत्म हो रहा है तो यह तो फिर भी हॉलिवुड है।
अक्सर भारत जैसे देश में जहाँ सभ्यता व संस्करों से ही देश की पहचान होती है वहाँ नए ट्रेंड्स के आने का दोष अक्सर पश्चिमी सभ्यता के मथ्थे मढ़ दिया जाता है। यह भी भारत ही है जहाँ नए ट्रेंड्स की थोड़ा-बहुत कानाफूसी के बाद उन्हें अपना भी लिया जाता है। अब प्रियंका और निक का केस लें तो यह प्यार का मामला था पहले बातें बनीं लेकिन अब निक-प्रियंका की जोड़ी बहुचर्चित जोड़ियों में गिनी जाती हैं। यानि यह बात समझने में लोगों को ज्यादा समय नहीं लगता कि प्यार के मामले में आयु का फासला मायने नहीं रखता।

सेलेना-मुरे का केस भी कुछ समय बाद लेकिन दर्शकों द्वारा स्वीकार कर ही लिया जाता। पर आपको बता दें सेलेना मुरे से शादी नहीं करने वालीं यह सिर्फ उनका मज़ाक भर था।