बज़ट की आर्थिक समीक्षा में आम बज़ट की झलकः जानें मुख्य़ बातें

मोदी सरकार कल यानि 5 जुलाई को अपने कार्यकाल का दूसरा आम बजट पेश करने वाली है। वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन कल संसद में बजट पेश करेंगी। वहीं आज बजट से ठीक एक दिन पूर्व बजट की आर्थिक समीक्षा की गई है।

Related image

पिछली बार की तरह इस बार भी बजट से ठीक एक दिन पूर्व बजट की आर्थिक समीक्षा रखी गयी थी। जिसमें सरकार की पिछली योजनाओं का विश्लेषण भी मुख्य रूप से किया जाता है। गौरतलब है कि बजट से एक दिन पूर्व रखी जाने वाली आर्थिक समीक्षा में बजट की एक झलक भी मिल जाती है।

Image result for INDIA GDP HD IMAGES

आर्थिक समीक्षा में मौजूदा सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए देश की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि बता दें कि देश की पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद की दर केवल 6.8% रही थी। सरकार के मुताबिक इस साल देश की आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर रह सकती है।

Related image

बता दें कि आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमणियम के निर्देशन में उनकी टीम ने तैयार की है। इसके साथ आर्थिक सर्वे में विदेशी मुद्रा की जानकारी भी सरकार द्वारा दी गयी। विदेशी मुद्रा के विषय में बताया गया कि देश में विदेशी मुद्रा का पर्याप्त भंडार है। वहीं सरकार ने विदेशी निवेश को बढ़ने का भी भरोसा दिलाया।

Image result for FDI HD IMAGES

सरकार के अनुसार बात अगर एफडीआई यानि फॉरेन डायरेक्ट निवेश की करें तो वित्त वर्ष में 2018-19 में एफडी आई में 14.1% वृद्धि पायी गयी है।

Image result for NPA IN BANKS HD IMAGES

वहीं सरकार ने बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ के विषय में कहा कि क्रेडिट ग्रोथ में तेजी आई है हालाँकि नॉन प्रोफिटेबल एसेट्स की समस्या सरकारी बैंको में ज्यादा पाई गयी। इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन की वृद्धि दर भी बढ़ी है जिसका मुख्य वजह कंस्ट्रकसन कार्य में तेजी आना है।

Image result for OIL PRICE HD IMAGES

2019-20 में तेल की कीमतों में कमी आने का अनुमान भी सरकार द्वारा लगाया गया। जहाँ मौजूदा सरकार से आम जनता टैक्स की दरों में कुछ छूट मिलने उम्मीदें लगा रही थीं, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने टैक्स की दरों को घटाने की बात उपभोग को बढ़ाने के लिए, संसद में रखी।

Image result for EMPLOYMENT HD IMAGES

रोजगार में वृद्धि के लिए श्रम सुधारों को बढ़ावा दिया जा सकता है। सरकारी नौकरी में इजाफे के लिए भी मोदी सरकार द्वारा जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कुछ बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कल बजट के दौरान हो सकती है।

Image result for WATER CRISIS HD IMAGES

इसके अलावा देश में चल रहे जल संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा अलग मंत्रालय जल शक्ति का भी गठन किया गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा सरकार इस बजट में जल के लिए भी अलग से कोष बनाएगी।

Image result for TAX HD IMAGES

सरकारी राजस्व को बढ़ाने हेतू सरकार कुछ नए टैक्सों की भी घोषणा कल कर सकती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है देश के लिए कल लाया जाने वाला आम बजट कई मायनों में आम जनता के लिए खास रहने वाला है।