एमआई और रियल मी की न्यू लाॉन्चिंग की ग्राहकों को सौगात

इन दिनों बढ़िया स्मार्टफोन को पॉकेट फ्रैंडली कीमतों औऱ बेहतर फीचर्स के साथ एक से एक स्मार्टफोन कंपनियाँ बाज़ार में लेकर उतर रही हैं। पिछले कुछ समय से स्मार्ट फोन की मार्केट पर चीन की स्मार्टफोन कम्नियों का दबदबा बढ़ा है। स्मार्टफोन के नाम पर ग्राहक के पास आज अनेकों विकल्प बाज़ार में मिल रहे हैं।

Image result for mi smart phones hd images

एमआई और रियल मी जैसी स्मार्टफोन कंपनियों के न्यू गैजेट्स लॉंन्चिंग ने ग्राहक को आज अनेकों अवसर उपलब्ध करवाए हैं। इस बात में भी कोई शक नहीं कि पॉकेट फ्रैंडली दामों में अच्छे फीचर्स के साथ एमआई और रियल मी जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने लगातार ग्राहकों के दिल जीते हुए हैं।

Image result for real me smart phones hd images

अपनी इसी न्यू लॉचिंग की श्रेणी में यह दोनों ही पॉपुलर कंपनियाँ कुछ नए गैजेट्स बेहतर फीचर्स के साथ बाज़ार में उतारने के लिए तैयार है। बात करते हैं एमआई और रियल मी की न्यू लॉन्चिंग परः

एमआई की अपने ग्राहकों को सौगात

अलग-अलग दामों के एक से एक बेहतर स्मार्ट फोन बाज़ार में उतारने के बाद एक फिर एमआई अपने ग्राहकों को न्यू लॉन्चिंग की सौगात देने को तैयार है। माना जा रहा है कि एमआई जल्द ही न्यू लॉन्चिंग के दौरान अपने दो फोन MI A3, MI A3 LITE अपने ग्राहकों के लिए लाने की पूरी तैयारी में है।

Related image

भारत की एक मात्र एंड्राइड वन सीरीज़ होने के कारण शाओमी की MI A सीरीज़ ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है। कंपनी ने MI A1, MI A2 पहले इस श्रेणी में भारत के बाजार में उतारा था अब इसी क्रम में MI A3, MI A3 LITE ग्राहकों के लिए लाया जा रहा है। इसी महीने चीन में लॉन्च हुए MI CC9 सीरीज़ पर ही इन गैजेट्स को बेस्ड होना माना जा रहा है।

Related image

जानकारी के अनुसार MI A3 में REDMI K20 की तरह स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं MI A3 LITE में REDMI NOTE 7 PRO की तरह स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा। एमआई की नई लॉन्चिंग की यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि यह पहले से मौजूद स्मार्ट फोन की तुलना ज्यादा फास्ट और पॉपुलर होंगे।

Image result for mi a3 lite smart phones hd images

इन दोनों ही स्मार्ट फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग जल्द ही होगी हालांकि अभी इसकी कोई अधिकारिक तारीख तय नहीं की गयी है।

लेकिन कंपनी ने इन स्मार्टफोन का टीज़र जारी कर दिया है जिसमें कपंनी ने MI Aसीरीज़ की धमाकेदार एंट्री की बात कही है। फोन में ग्राहकों को ट्रिपल रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के सेटअप के साथ मिलेगा।

रियल मी भी लाया है अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास

एमआई की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बाद रियल मी स्मार्ट फोन कंपनी ने भी भारतीय दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। बेहतर फीचर्स के साथ रियल मी के स्मार्ट फोन भी ग्राहकों को लुभाया है।

Related image

रिलय मी अपनी न्यू लॉन्चिंग के दौरान अपने दो स्मार्ट फोन बाज़ार में उतार रहा है। रियल मी की ओर से REAL ME X और REAL ME 3i जल्द ही लॉन्च होने जा रहे हैं।

Image result for real me x smart phones hd images

जहाँ एक ओर एमआई की न्यू लॉन्चिंग की तारीख अभी घोषित नही हुई हैं वहीं रियल मी की ओर न्यू लॉन्चिंग 15 जुलाई को होगी। REAL ME 3 को अपग्रेड करते हुए इस रेंज के स्मार्ट फोन कपंनी आगे भी बाज़ार में उतार सकती है।