बॉलिवुड टॉप एक्ट्रेसेस से लें विंटर आउटफिट के कूल आइडियाज़

विंटर सीज़न आते ही ट्रेंड को फॉलो करने वाले टेंड्रिंग फैशन की ताक में रहते हैं। विंटर आउटफिट आइडियाज़ के लिए बॉलिवुड सितारों को एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

Image result for winter fashion bollywood

अगर आप भी विंटर सीज़न की तैयारी कुछ हटकर करना चाहते हैं। तो शुरूआत अपने विंटर आउट फिट्स से कीजिए। आज हम आपको बता रहे हैं बॉलिवुड स्टार्स के विंटर आउटफिट आइडियाज़-

करीना, सोनम का डेनिम वाला लुक

बॉलिवुड स्टार बेबो ट्रेंड को सेट करने के लिए टॉप लिस्ट में जानी जाती हैं। करीना कपूर यानि बेबो को आउटफिट आइडियाज़ आपको फैशन गोल देते हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना ने एयरपोर्ट की एक तस्वीर बेटे तैमूर के साथ शेयर की है।

View this post on Instagram

#airportdiaries ❤❤

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

करीना ने इस तस्वीर में लाइट कलर डेनिम जैकेट के साथ ब्लू शर्ट को टीम-अप किया है। बेबो ने अपने इस लुक को पूरा किया है ब्लू डेनिम जींस ने। हाथ में में ब्लैक कलर का हैंड बैग और ब्लैक ग्लासेस वाले इस लुक में बेबो बेहद सिंपल और कूल लगीं। विंटर हो या समर डेनिम ऑल टाइम ऑन ट्रेंड रहता है। ऐसे में आप भी करीना कपूर के लुक से आउट फिट आइडिया इंस्पायर्ड आइडिया तो ले ही सकते हैं।

वहीं सोनम कपूर को फैशन क्वीन कहा जाता है। ट्रेंड को सेट करने में सोनम का भी बेहद अहम रोल रहता है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विंटर के लिए डेनिम लुक शेयर किया है। करीना के सिंपल लुक से अलग सोनम ने डार्क कलर डेनिम जैकेट के साथ डार्क कलर की ही डेनिम जींस को कैरी किया है। इस डेनिम जैकेट के साथ सोनम में वाइट शर्ट को टीम-अप किया है। डेनिम जैकेट के इस लुक को भी इस विंटर ट्राई किया जा सकता है।

ट्रेंड में है ब्लेजर लुक

विंटर सीज़न में जितना डेनिम लुक लड़कियों को भाता है उनता ही ब्लैजर लुक भी उन्हें ट्रेंडी बनाता है। हाल ही में बॉलिवुड एक्ट्रेस परिणिती और फेमस टेलिविजन एक्ट्रेस हीना खान ने अपना ब्लैजर लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

बात अगर टेलीविजन फेमस एक्ट्रेस हीना खान की करें तो हीना ने विंटर आउटफिट में ब्लेजर को क्रॉप टॉप के साथ टीम-अप किया है।

View this post on Instagram

Repeat after me.. I am unstoppable 🙌

A post shared by HK (@realhinakhan) on

वहीं बॉलिवुड एक्ट्रेस परिणिती की बात करें तो उन्होंने ब्लैजर को सिंपल लुक देते हुए वाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम के साथ कैरी किया है। इस विंटर सीजन इन आउटफिट आइडियाज़ को भी अपनाया जा सकता है।

शिल्पा का सूट लुक

बॉलिवुड स्लिम ब्यूटी शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपना सूट लुक बेहद ही कूल अदांज में शेयर किया है। शिल्पा ने अपने ग्रीन कलर के पैंट-सूट के साथ ज़ारा की हील्स को पैयर्ड किया है।

शिल्पा का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। स्लिम ब्यूटी शिल्पा स्टाइल और ट्रेंड के मामले में भी टॉप पर रहती हैं। हाल ही में शिल्पा द्वारा शेयर किया गया यह लुक फैंस को खू बा रहा है।

फैशन क्वीन शिल्पा ने यह तस्वीर शेयर कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह फैशन का एक बेहतर सेंस रखती हैं। शिल्पा के इस पैंट-सूट आउटफिट से इंस्पायर्ड आप भी अपना विंटर लुक क्रिएट कर सकती हैं।