जानें क्या रही देश के आम बजट 2020 से जुड़ी मुख्य बातें

देश का सबसे बड़ा बजट आम बजट एक बार फिर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा देश की जनता के समक्ष रखा गया है। देश के आम बजट से जुड़े क्या मुद्दे रहे खास, आम जनता की जेब पर क्या पड़ेगा इस महाबजट का असर आइए जानते हैं आम जनता के बजट से जुड़े मुख्य बिंदुओं को-

Image result for budget 2020"

साल के दूसरे महीने में हर बार की तरह इस बार भी देश का आम बजट देश के समक्ष लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज सुबह 11 बजे पेश किया।

Image result for nirmala sitharaman budget"

सबसे पहले बात वित्त मंत्री ने आम जनता की क्रय शक्ति को बढ़ाने की रखी। जिसमें उन्होंने जीएसटी से देश के आम व्यक्ति की जेब खर्च में 4% की बचत की बात रखी।

Image result for GST"

बजट के आवंटन में इस बार देश के सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए 85 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। देश के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र कृषि की बात करें तो साल 2020-21 के लिए सरकार की ओर से किसानों को 15 लाख करोड़ के कृषि लोन देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही विशेष PPP मॉडल के तहत किसानों के लिए रेल चलाई जानी है। यह विशेष रूप से दूध-मांस, मछली जैसी वस्तुओं के लिए चलाई जाएगी।

Image result for agriculture sector"

देश के बड़े सेक्टर रेलवे के स्वामित्व वाली भूमि पर सोलर क्षमता स्थापित करने का प्रस्ताव सरकार द्वारा रखा गया।

Image result for railway sector"

सरकार द्वारा शुरू किये गए आयुष्मान भारत की योजना के तहत 112 जिलों में अस्पतालों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आम बजट में रखा गया है।

Image result for AYUSMAN BHARAT"

देश के स्वास्थ्य सेक्टर को मजबूती देते हुए मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना शुरू की जाएगी।

Image result for HEALTH SECTOR"

नई शिक्षा नीति को जल्द ही घोषित करने की बात भी आम बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा रखी गयी।

Image result for education sector"

भारत को स्वच्छता की राह में सशक्त करते हुए सरकार ने इस बार 12,300 करोड़ रूपये के आवंटन का ऐलान किया गया है।

Image result for SWACCH BHARAT"

वहीं टैक्स स्लैब में भी कुछ बदलाव इस बार देश के बजट में देखने को मिलें हैं।

टैक्स की नई दरों के अंतर्गत इस बार 2.5 लाख से 5 लाख रूपये तक 5 फीसदी, 5 से 7.5 लाख रूपये की आय पर 10 फीसदी, 7.5 से 10 लाख रूपये की आय पर 15 फीसदी ,10 लाख रूपये से 12.5 लाख रूपये की आय पर 20 फीसदी 12.5 लाख रूपये से 15 लाख रूपये तक की कमाई पर 25 फीसदी टैक्स रखने का प्रस्ताव रखा गया है।

Image result for TAX"

15 लाख रूपये से ऊपर की सलाना आय पर 30 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव मौजूदा सरकार द्वारा आम बजट पेश करते हुए रखा गया। साथ ही 5 लाख तक की सलाना आय पर कोई टैक्स ना दे की बात भी केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा रखी गयी।