
हॉलीवुड के जाने- मानें स्टार जैक ब्लैक ने हाल ही में टिकटॉक पर डेब्यू किया है. बता दें कि जैक ब्लैक ने शर्टलेस होकर अनोखे अंदाज में ‘क्वारंटीन डांस’ करते हुए टिकटॉक डेब्यू की वीडियो टिकटॉक पर शेयर की. खबरों की मानें तो इस वीडियो को करीब 20 लाख लोग पहले ही देख चुके हैं और 272 हजार लाइक मिल चुके हैं.
इस क्लिप में जैक हैट, काले और लाल रंग का जिम शॉर्ट्स, औोकले रंग का काउबॉय बूट पहनकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. जैक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘क्वारंटीन डांस

आपको बता दें की हाल ही में ‘जुमांजी’ की बजट वाली सीक्वल ‘जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल’ में जैक ब्लैक को देखा गया था।