‘जेसन किलर’ बने वार्नर मीडिया के नए सीईओ

AT&T names former Hulu executive Jason Kilar as CEO of WarnerMediaअमेरिकन टीवी नेटवर्क हुलु के सीईओ जेसन किलर को वार्नर मीडिया का नया सीईओ बनाया गया हैं. बता दें जेसन जॉन  स्टेंकी की जगह लेंगे. जॉन एटीएंडटी के सीओओ और प्रेसिडेंट रहेंगे. जेसन मई महीने से कार्यभार संभालेंगे  कंपनी अगले महीने अपनी नई स्ट्रीमिंग सर्विस एचबीओ मैक्स लॉन्च करेगी.

WarnerMedia CEO: 'More Experiments' With Theatrical Release Windows

आपको बता दें कि जॉन की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि, जेसन के पास वार्नर मीडिया का नेतृत्व करना हुनर है. उन्होंने कहा कि, जेसन का मीडिया-एंटरटेनमेंट, कंज्यूमर वीडियो स्ट्रीमिंग और एडवरटाइजिंग वार्नर मीडिया के लिए एकदम सटीक है.

WarnerMedia names Hulu's founding CEO as new chief

डेडलाइन के अनुसार जेसन 2013 से 2017 तक हुलु के सीईओ रहे थे. इसके अलावा वो  1997 से 2006 के बीच अमेजन कंपनी में कई बड़े पद भी संभाल चुके हैं. साथ ही वो वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस वेसल के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव भी रह चुके हैं।