
कोरोना की वजह से हर कोई खुद को क्वारंटीन करने में लगा हुआ है, ऐसे में हम सोशल मीडिया पर बॉलीवुड़ सितारों को और टीवी की दुनिया के सितारों को कुंकिंग करते देख रहे हैं और ऐसे में हम आज आपको हॉलीवुड़ के ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि लॉकडाउन में एक- दूसरे के साथ रोमॉटिक अंदाज में समय बिता रहा है।


जी हां हम बात कर रहे हैं पॉप स्टार निक जोनस के भाई जो जोनास की जो की अपनी पत्नी सोफी टर्नर के लिए चिकन टिक्का बना रहे हैं, आपको बता दें कि सोफी टर्नर को ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में देखा गया था।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में एक ग्लास वाइन, प्याज, कटा हुआ लहसुन, टमाटर सॉस के डिब्बे, तेल का एक कटोरा और मसाला शामिल हैं. उन्होंने शेयर की गई तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “चिकन टिक्का मसाला. ”

सोफी टर्नर अपने पति जो जोनस के साथ क्वारंटीन में काफी अच्छा महसूस कर रही हैं,

टर्नर से यह पूछे जाने पर कि वह सोशल डिस्टेंसिंग को कैस मैनेज कर रही हैं उन्होंने कहा, “मुझे यह अच्छा लग रहा है. मैं एक अंतर्मुखी महिला हूं, मैं घर पर रहना पसंद करती हूं अगर मैं पूरे दिन घर पर रह सकती हूं तो रहूंगी

ये कहना गलत नहीं होगा कि ये हॉट कपल भी लॉकडाउन का पूरा ख्याल रखते हुए एक- दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं, और इन दोनों के रोमांटिक अंदाज को देखकर इनके फैंस भी काफी खुश हैं।