
हॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने भेदभाव को लेकर अपने विचार रखे, उनका मानना है कि भेदभाव किसी तरह से न्यायसंगत नहीं हो सकता है और उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका में लोग ‘सामाजिक ताने-बाने में गहराई से धंसी खामियों को दूर करने के लिए एक साथ आएंगे।

विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को अपनी 45वीं वर्षगांठ मनाने वाली ऑस्कर विजेता एंजेलिना जोली ने एनएएसीपी लीगल डिफेंस फंड को 200,000 डॉलर दान किये।

साथ ही एंजेलिना जोली ने कहा “अधिकार किसी दूसरे को देने के लिए किसी एक समूह से संबंध नहीं रखते. हमें भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए. मैं आशा करती हूं कि हम अपने सामाजिक ताने-बाने में पैठ बनाए गलतियों को दूर करने के लिए बतौर अमेरिकी एक साथ आ सकते हैं. मैं नस्लीय समानता व सामाजिक न्याय की लड़ाई में एनएएसीपी लीगल डिफेंस फंड के साथ हूं।