10 जून से फिर से सुनाई देगी लाइट कैमरा और एक्शन की आवाज़

Top 5 TV serials by TRP || Top Indian TV Serials || Hit TV Serials ...

कोरोना ने  हर किसी की जिदंगी की रफ्तार को धीमा कर दिया था. लेकिन अब फिर से लोग कोरोना के साथ ही अपनी जिदंगी की रफ्तार को बढ़ाने पर मजबूर हैं. जी हां कोरोना की वजह से बॉलीवुड़ हो या हॉलीवुड़ या फिर टीवी की दुनिया  सभी सेट्स पर लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज गूंजना बंद हो गई थी.लेकिन अब ये आवाज बहुत जल्दी आपको सुनाई देने वाली है.

Latest Indian Television Serials: Watch Popular Indian Television ...

खब़रों की मानें तो महाराष्ट्र सरकार ने टीवी सीरियल्स की शूटिंग करने की इजाजत दे दी है.  निर्माता चाहें तो  शूटिंग को  शुरू कर सकते हैं. आपको बता दें कि  जी टीवी पर आने वाले सीरियल्स जैसे कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, तुझसे है राब्ता और लीप के बाद गुड्डन 10 जून से अपनी शोसज की  शूटिंग शुरू कर सकते हैं.

Zee TV Serials List 2020 [Updated]: Zee TV Serials Timings ...

बता दें कि  कुमकुम भाग्य में अभि-प्रज्ञा की बेटी प्राची का किरदार निभाने वाली मुग्धा चाफेकर से जब एक मिडिया रिपोर्टर की बात हुई तो मुग्धा ने कहा, ‘हम शूटिंग को फिर से शुरू करने के इस निर्णय की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन शूटिंग इतनी जल्दी शुरू करेंगे इसकी उम्मीद मुझे नहीं थी. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि मैं अपने दोस्तों और अपने यूनिट मेंबर्स से मिलने के लिए बहुत बेचैन हूं. लेकिन निश्चित रूप से इसके लिए बहुत तैयारी की जरूरत है क्योंकि शूटिंग के लिए लोगों को साथ आना पड़ता है और COVID-19 अभी भी एक खतरा है. मुझे यकीन है कि शूटिंग शुरू करने से पहले सभी आवश्यक सावधानियां रखी जाएंगी.

Kasautii Zindagii Kay Kaun Banega Crorepati Other Tv Shows Will ...

चलिये ये तो अच्छी बात है कि  मुग्धा चाफेकर अच्छी तरह से जानती हैं कि शुटिंग के दौरान कोरोना से खुद का बचाव कैसे करना है.  यानि टीवी शोसज की शुटिंग जल्द शुरु होती है तो  दर्शक अपने चहीते स्टार्स को फिर से पर्दे पर देख सकेंगे. और फिर से टीवी की दुनिया में लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज सुनाई देगी।