
हॉलीवुड अभिनेत्री लिली रेनहार्ट अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं, बता दें कि लिली रेनहार्ट कोरोना वायरस महामारी के बीच एंजाइटी की परेशानी से जूझ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम पर लेखक सिल्वेस्टर मैकनेट के साथ बातचीत में लिली ने बताया कि कैसे महामारी उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है।

लिली रेनहार्ट ने कहा कि वो खुद को तनाव में पाती हैं, मैं मास्क नहीं लगाना चाहती, सार्वजनिक तौर पर बाहर नहीं जाना चाह रही हूँ. मैं खुद को तनावपूर्ण वातावरण में नहीं पहुंचना चाहती।

इतना ही नहीं लिली रेनहार्ट ने कहा कि जब स्कूल में थी तब से ही एंजाइटी से लड़ रही हूं, उन्होंने कहा है कि ‘मैंने स्कूल के बीच कई बार संघर्ष किया. जाहिर है, मैं उस स्थिति से बच नहीं सकी क्योंकि मेरे पास कोई रास्ता ही नहीं था. जब मैं 8 वीं कक्षा में थी तब मुझे पैनिक अटैक आने लगे थे।