
कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रुप में मनाया जाता है। मंदिरों में सजावट और दही हांड़ी का कृष्ण भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। और इसी मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय जिन्हें जन्माष्टमी के दिन करने से आप भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं।

भगवान कृष्ण को मोरपंख काफी पसंद हैं इसलिए जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को मोरपंख अर्पित करें। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कृष्ण जी विष्णु जी का अवतार हैं, इसलिए जन्माष्टमी के दिन हो सके तो पूजा में परिजात के फूल जरुर चढ़ायें, क्योंकि भगवान विष्णु को परिजात के फूल बेहद पसंद हैं, ऐसा करके आप उनकी कृपा पा सकते हैं।
भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए अगर संभव हो तो जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को चांदी की बांसुरी अर्पित करें, और पूजा के बाद बांसुरी को अपने पर्स या पैसे रखने के स्थान पर रख दें।

जन्माष्टमी के दिन शंख में दूध लेकर भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप का भी अभिषेक करना चाहिए, ऐसा करने से आपके जीवन में सुख शांति का वास होता है।

जन्माष्टमी के दिन गाय तथा बछड़े की छोटी सी प्रतिमा घर लेकर आयें, इससे आपको पैसों से जुड़ी समस्याएं कभी नहीं होगीं, आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहती है।
Jai Shri Krishna
Jai Shree Krishna