
उत्तरी पूर्वी दिल्ली के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखी गई। ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित गौरा शिव मंदिर में उचित दूरी का ख्याल रखते हुए श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर मंदिर को दूधिया रोशनी सर सजाया गया। इस मौके पर मंदिर के पंडित जी ब्रजमोहन पचौरी ने कहा कि कृष्ण आनंदमय शक्ति हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे तो सनातन धर्म में सभी त्योहारों का अपना अलग महत्व है, ठीक उसी तरह सभी देवी – देवताओं का भी यहां अपना अलग महत्व है।

यही कारण है कि हर वर्ष की तरह यहां इस वर्ष भी जन्माष्टमी का त्योहार धूम धाम से मना रहे हैं और श्रद्धालुओं को उचित दूरी बनाए रखने ने नियम के भी पालन करवाया जा रहा है।


साथ ही साथ बच्चों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए इस बार मंदिर में झांकियां नहीं बनाई गई। इस दौरान राधा- कृष्ण की मूर्तियां और लड्डू गोपाल का श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बने रहे, हर कोई अपने लड्डू गोपाल के दर्शन करके उन्हें पालने में हिला रहे थर और प्रशाद ग्रहण कर रहा था। इस दौरान भक्त राधा कृष्ण भजन संगीत का भी आनंद प्राप्त कर रहे थे।
Jai Shri Krishna
Radhey Radhey🙏
Jai Shree Radhey 🙏