बप्पा को लगायें ये भोग, जीवन में आयेगी खुशहाली

Ashtottara Shatanamavali of Lord Ganesha: 108 names of Ganpati with mantra

गणेश जी के मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बप्पा को किन-किन चीजों का आप भोग लगा सकते है। तो चलिये जानते हैं। भगवान गणेश को मोदक बेहद पसंद हैं, इसलिए आप गणेश जी को मोदक का भोग लगायें, इसके अलावा नारियल के दूध या पानी में चावल को भिगोगर या नारियल के गुदे को चावल में मिलाकर  पका लें और फिर इसका  भोग लगायें।

इसके अलावा महाराष्ट्रीय व्यंजन सतोरी या पुरण पोली का भी भोग लगा सकते हैं,  सतोरी खोआ या मावा, घी, बेसन और दूध से बना यह दिखने में रोटी की तरह गोल होता है।  गणेश जी को केसर मिला पीला श्रीखंड का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है, तो आप चाहें तो श्रीखंड का भोग भी आप लगे सकते हैं।

रवा पोंगल बनाना काफी आसान है इसे रवा को मूंग के साथ घी डालकर बनाया जाता है, आप इसमें किशमिशल काजू और बादाम मिला सकते हैं। इसके अलावा शुद्ध घी और गुड़ का भोग भी आप गणेश जी को लगा सकते हैं।

एक खास बात जो हम आपको बताना चाहते हैं और वो ये है कि गणेश जी को दुर्वा घास काफी पसंद है, पूजा में इसका होना काफी शुभ माना जाता हैष इसलिए आप . गणेश जी को भोग के साथ शमी के पत्ते और दुर्वा भी चढ़ायें ।