
बिग बॉस हाउस में इस वीकेंड के वार में सलमान खान के घर में कुछ मेहमान दिखाई दे सकते हैं। और आपको बता दें कि इस गेस्ट की लिस्ट में सबसे पहला नाम सनी लियोनी का है। जी हां नये साल पर ‘बिग बॉस 14’ के घर में सनी लियोनी की होगी एंट्री।

और इस बात की जानकारी ‘बिग बॉस 14’ के प्रोमो ने दी है, जिसमें सनी लियोनी एक मैसेज देती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसमें वो बोल रही हैं कि, ‘हैलो बिग बॉस…। आप कैसे हैं? बिग बॉस तथा उनके घरवालों के स्वास्थ्य का पूरा टेस्ट करने के लिए डॉक्टर सनी लियोनी आ रही है। आपका और मेरा मिलना तय हो चुका है। मैं शनिवार को आप से और बिग बॉस से मिलने आ रही हूं।

वहीं इस प्रोमो को देखकर सनी लियोनी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बेबी डॉल सनी लियोनी बिग बॉस के घर में जा रही हैं। इससे पहले भी सनी को बिग बॉस के घर में देखा जा चुका है।