
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को आखिर कौन नहीं जानता, वो अक्सर अपने फैंस का किसी ना किसी तरीके से मनोरंजन करते देखा जा सकता है। और इसी बीच सुनील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो जूस बेचते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अपने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा है- ‘अपनी डार्लिंग को ये जूस पिलाओ।’ इस वीडियो में सुनील एक व्यक्ति को संतरा काटने का सही तरीका बताते हैं उसके बाद वह जूस की मशीन से जूस निकालते हैं और एक व्यक्ति को संतरे के जूस का गिलास देते हैं और कहते हैं 20 रुपये का है।

इस वीडियो को देखकर को लगता है कि सुनील ग्रोवर हर काम मन लगाकर करते हैं, चाहे वो हसाने का काम हो या जूस बेचने का, कही सुनील वाकई जूस को अपना बिजनेस तो नहीं करने वाले , चलिये जो भी हो इस वीडियो के जरिये सुनील सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच काफी चर्चा में बने हुए हैं।

इससे पहले भी सुनील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें उनको सड़क के किनारे ठेले पर छोले-कुल्चे बेचते देखा गया था, और इस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।