
होली का रंग टीवी शोज में भी देखने को मिल रहा है, स्टार्स ने भी होली खेलनी शुरू कर दी है। बता दें कि इन दिनों सीरियल राधा कृष्ण में भी सितारे होली के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। और इसी बीच सेट से कई फोटोज देखने को मिल रही हैं।

फोटोज में राधा कृष्ण नीले रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं, इन फोटोज को देखकर फैंस को लगा रहे हैं कि शो में एक बार फिर होली पर राधा कृष्ण का रोमांस देखने को मिलने वाला है। एक फोटोज में कृष्ण राधा की चुनरी खींचते नजर आ रहे हैं।
शूटिंग के दौरान सुमेध मुदगलकर और मल्लिका सिंह पेड़ पर बैठकर आराम करते नजर आये। आप देख सकते हैं इस फोटो में दोनों सितारे कैमरे के आगे पोज दे रहे हैं। तस्वीरों में सुमेध मुदगलकर येलो और मल्लिका सिंह पिंक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। और दोनों का लुक काफी जबरदस्त दिखाई दे रहा है। यानि इस शो में फैंस जमकर होली का लुफ्त उठाने वाले हैं।