
टीवी शो अनुपमा इन दिनों काफी चर्चा में है, शो में इन दिनों कहानी में घुमाव देखने को मिल रहा है। और इसी वजह से ये शो सुर्ख़ियों में बना हुआ है। जैसा कि हम सभी जानते हैं शो में रुपाली गांगुली और सुधांशू पांडे को देखा जा सकता है। साथ ही हीँ शो में मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा भी हैं, वैसे तो मदालसा शर्मा का ये पहला शो है इसके बावजूद भी मदालसा शर्मा ने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।
इन दिनों शो में मदालसा (काव्या) और सुधांशू (वनराज) की शादी दिखाया जा रहा है, और इसी वजह से मदालसा ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा कैरी किया है। लेकिन इस लहंगे के बारे में जानकर आप हैरान हो जायेगें । आपको बता दें कि ये लहंगा 10 किलो का है।” जिसे पहनना मदालसा शर्मा के लिये काफी मुश्किल रहा। लेकिन लहंगे में मदालसा शर्मा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, पिंक लहंगे के साथ ग्रीन कलर की कुंदन जूलरी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। इस शो की बात करें तो ये शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। और इस शो को टीआरपी भी काफी मिल रही है। और अब काव्या वनराज की शादी के बाद इस शो में और क्या कुछ ख़ास होने वाला है इसके लिये आपको देखना होगा ये शो ।