
‘रामायण’ ( Ramanand Sagar) से सबके दिलों में अपने किरदार से जगह बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chilkiya) अपने मार्डन अंदाज से आजकल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लॉकडाउन में रामायण ( Ramayan) को दोबारा टीवी पर दिखाया गया था, जिसके बाद से ही रामायण के खोये हुए चेहरों को फिर से कहीं ना कहीं देखा जा सकता है। और इसी वजह से रामायण ( Ramayan) में दिखने वाले किरदारों को फिर से पर्दे पर काम मिलने लगा । वैसे तो एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chilkiya) सोशल मीडिया पर आजकल कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। और अपने फैंस के बीच बनीं रहती है। ऐसे में उनका मार्डन अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि इन फोटोज में दीपिका ने ब्लैक कलर की लाइनिंग टीर्शट के साथ लाइट ब्लू कलर डेनिम शर्ट पहना है। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने बालों को खुला कर रखा है और उनका पोज देने का अंदाज फैंस को काफी पंसद आ रहा है। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया (Dipika Chilkiya) का इन फोटज को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। और यही वजह है कि दीपीका की फोटोज को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।