
मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं के जलवे बिखरते नजर आती रहती हैं। ऐसे में मौनी रॉय का नया गाना ‘बैठे-बैठे’ रिलीज हो चुका है। जिसका फैैंस को काफी इंतजार था।

मौनी रॉय के साथ गाने में नजर आने वाले हैं अभिनेता अंगद बेदी गाने की कहानी की बात करें तो मौनी राय और अंगद एक शादी में पहुंचते हैं और यहाँ इन दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो जाता है। गाने में अंगद और मौनी राय का ट्रेडिशनल लुक काफी अच्छा लग रहा है। पिंक लहंगे में मौनी काफी खूबसूरत लग रही हैं और अंगद बेदी ने भी उनसे ट्यूनिंग करते हुए कोट पहना है। हांलाकि इन दोनों को पहली बार एक साथ पर्दे पर देखा गया है लेकिन इन दोनों की गाने में कैमिस्ट्री काफी अच्छी दिखाई दे रही है।
गाने को स्टेबिन बेन, दानिश साबरी और ऐश्वर्या पंडित ने गाया है, और इसके लिरिक्स दानिश साबरी ने लिखे हैं और म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया है। बता दें कि गाने को पोस्टर को अंगद बेदी और मौनी रॉय ने कुछ दिन पहले शेयर किया था, जिसमें अंगद बेदी ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था ‘क्या आप पहली नजर के प्यार पर यकीन करते हैं’। इसके अलावा मौनी राय जल्द ही आलिया-रणवीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी।