बनासकांठा के धनेरा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई। धनेरा के कुंडी गांव में फूड प्वाइजनिंग से कुल 7 लोग प्रभावित हुए। जिसमें 10 दिन के इलाज के बाद 03 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 04 मरीजों को आगे के इलाज के लिए अहमदाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बनासकांठा जिले के धनेरा तालुका के कुंडी गांव में 10 दिन पहले पुरोहित परिवार के 7 सदस्य फूड पॉइजनिंग से प्रभावित हुए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से अब तक 3 सदस्यों की मौत हो चुकी है। वहीं, हालत बिगड़ने पर अन्य चार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरा गांव शोक में है। ऐसे में अभी भी 3 लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत पर जिले के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।