
बिग बॉस 15 शो जल्द ही टीवी पर शुरू होने जा रहा है। और हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। आपको बता दें कि इस बार का शो कुछ हटकर होने वाला है। और ऐसा इस बात का पता आप शो के नए प्रोमो से लगा सकते हैं। नये प्रोमो में बिग बॉस का घर ही गायब हो गया है। सलमान खान जंगल में पेड़ के नीचे बैठकर उनसे बात करते हैं। वहीँ बैकग्राउंड में आपको एक्ट्रेस रेखा की आवाज सुनाई देगी। प्रोमो में रेखा कहती हैं कि सलमान, 15 साल से था आपका इंतजार, अब जाकर कहीं आया दिल को करार। उसके बाद आखिर में सलमान खान कहते हैं कि ”आप लोग बहुत हंसने वाले हैं क्योंकि कंटेस्टेंट बुरी तरह से फंसने वाले हैं। संकट इन जंगल, फैलाएगा दंगल पे दंगल।” बिग बॉस 15 में इस बार आपको शो में अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दिखाई देने वाले हैं।
वहीं फैंस को प्रोमो काफी पसंद आ रहा है, जैसा कि आप सभी जानते हैं अभी बिग बॉस वूट पर आ रहा है जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। साथ ही शो में कंटेस्टेंट लड़ाई-झगड़े करके शो में तड़का लगाने का काम कर रहे हैं।