सुपर डांसर 4 शो में टॉप में अपनी जगह बनाने के लिए प्रतियोगी जी जीन से कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। ताकि ग्रैंड फिनाले में उनको जगह मिल सके।
लेकिन बता दें कि इस बार को शो होने वाला है बेहद ही ख़ास। जी हां क्योंकि इस हफ्ते शो में होने वाली है ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की एंट्री। यानि इस बार शो में छोटे-छोटे बच्चों के साथ हेमा मालिनी भी अपनी डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं। वहीं इस ख़बर को सुनकर ड्रीम गर्ल के फैंस हैं काफी खुश, और वो कर रहे हैं बेसब्री से रविवार का इंतजार।
बता दें कि हेमा मालिनी ने एक ट्वीट किया है जिसमें हेमा मालिनी ने कहा कि वो शो से जुड़कर काफी खुश हैं। सुपर डांसर और प्यारे प्रतिभाशाली छोटे बच्चों के साथ इस वीकेंड पर जुड़कर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। मैंने यहां आना इसलिये मंजूर किया क्योंकि मैं इन असाधारण बच्चों की शानदार प्रतिभा के अद्भुत प्रदर्शन से बहुत एक्साइटेड हूं, कुछ 6 वर्ष की आयु के भी हैं। प्लीज कल और रविवार को देखने के लिए समय जरुर निकालें।
यानि इस रविवार सुपर डांसर चैप्टर 4 में दिखने वाली हैं ये सुपर अदाकारा। वहीं शिल्पा शेट्टी के साथ हमा मालिनी धर्मेंद्र की फिल्म प्रतिज्ञा के गाने पर भी एक्ट करती नजर आने वाली हैं। साथ ही जट यमला पगला दीवाना गाने पर भी वो अपनी डांस परफॉर्मेंस देंगी। तो आप भी कीजिये रविवार के एपिसोड़ का इंतजार और देखिये इन सुपर अदाकाराओं की जुगलबंदी।