इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है, कहा जाता है इस दौरान दान पुण्य, तर्पण करने से पितरों का आर्शीवाद मिलता है। कहा जाता है कि पितर पक्ष के समय जब पितृ लोक में पानी की परेशानी पैदा हो जाती है, तो पूर्वज अपने लोगों के पास आते हैं। ऐसे में तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पितर खुश होते हैं। और अपने बच्चों को आशीर्वाद देते हैं।
और अगर इस बीच आप उनको पिंडदान न करें, उनका ध्यान न रखें तो पितर गुस्सा हो जाते हैं। ऐसे में परिवार पर पितृ दोष लग जाता है, जिससे परिवार में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानी देखने को मिलती हैं। अगर आप भी इस तरह की किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो पितृ पक्ष के दौरान इन खास पेड़ों को लगायें। जिससे आपके ऊपर से पितृदोष हट सके।
इन पेड़ो के लगायें
पीपल
बरगद
शमी
पितृ पक्ष में आप बेल, तुलसी, आम, कुशा, चिचड़ा, खैर, मदार, पलाश, जामुन का पौधा भी लगा सकते हैं। इससे भी पितरों को शांति मिलती है। और वो तृप्त होते हैं। लेकिन पौधे को लगाने के बाद भूल उसकी देखभाल जरुर करें, नियमित तौर पर पानी दें, ताकि पौधा सूखे नहीं, और पेड़ बड़ा हो जाये।