महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

PM Modi to inaugurate 'One Earth One Health' Advantage Healthcare India-2023
PM Modi to inaugurate 'One Earth One Health' Advantage Healthcare India-2023

महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई नेताओं ने वाल्मीकि जयंती की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- वाल्मीकि जयंती के विशेष अवसर पर मैं महर्षि वाल्मीकि को नमन करता हूं। हम अपने समृद्ध अतीत और गौरवशाली संस्कृति को संजोने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हैं। सामाजिक सशक्तिकरण पर उनका जोर हमें प्रेरणा देता रहता है।

इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर याद किया। सीए योगी ने ट्वीट कर लिखा- प्रभु श्री राम के पावन और  आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर मानव सभ्यता को महाग्रंथ ‘रामायण’ का अनुपम उपहार भेंट करने वाले, महान रचनाकार, देववाणी संस्कृत के मर्मज्ञ, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आपके समतामूलक विचार मानव-संस्कृति के पथ प्रदर्शक हैं।

महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती ने भी देशवासियों को बधाई दी।