एक्ट्रेस और मॉडल केटी प्राइस अपने लुक के लिये जानी जाती हैं, वो हमेशा अपने फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं।और एक बार फिर से चर्चाओं में बनी हुई है। जी हां ब्रिटिश मॉडल केटी प्राइस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
जी हां हाल ही में केटी को शॉपिंग करते हुए देखा गया है। केटी को ब्लैक जैगिंग के साथ मैचिंग जैकेट में देखा गया । खूले बाल पिंक एविएटर शेड्स में केटी काफी खूबसूरत नजर आयीं। और उनका ये स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आया । और यही वजह है कि केटी सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। और उनके फटोज वायरल हो रहे हैं।
रियलिटी स्टार ने चंकी ब्लैक हील बूट्स और लुइस वुइटन क्रॉस बॉडी बैग से लुक को पूरा किया हुआ है। कैटी फोन में बिजीकेटी को हमेशा ही 32 साल के कार्ल वुड्स के साथ कई बार देखा गया है। केटी हाल ही में कार्ल वुड्स के साथ लास वेगास में हॉलीडे एंजॉय कर लौटी हैं।
बता दें कि केटी पहले क्रिस बॉयसन को डेट कर रही थीं। इतना ही नहीं केटी तीन बार शादी कर चुकी है। लेकिन उनके अंदाज से कोई भी आइडिया नहीं लगा सकता की केटी 43 साल की हैं और पांच बच्चों की मां भी हैं।