
इस साल 14 दिसंबर को गीता महोत्सव मनाया जायेगा। हर साल मार्गशीर्ष महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। साथ ही इस दिन मोक्षदा एकादशी भी मनाई जाती है। अगर इतिहासकारों की मानें तो साल 2021 गीता उपदेश का 5159 वां साल होगा। माना जाता है कि सनातन शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता उपदेश दिया था।बता दें कि इस मौके पर देश के कई जगहों पर गीता मेला का आयोजन किया जाता है।
तिथि-पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 दिसंबर को रात 09 बजकर 32 मिनट पर होगा। और अगले दिन 14 दिसंबर दिन मंगलवार को रात 11 बजकर 35 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगा।
वहीं कुरुक्षेत्र में विश्व स्तरीय मेले का आयोजन किया जाता है। बता दें कि इस साल 19 दिसंबर तक गीता महोत्सव मानाया जायेगा।गीता जयंती के दिन ब्रह्म बेला में उठकर भगवान श्रीविष्णु को प्रणाम करें स्नान करके साफ कपड़े पहनें, फिर ॐ गंगे हर हर गंगे का मंत्रोउच्चारण करें। साथ ही भगवान विष्णु को पीले फल, पुष्प, धूप-दीप, दूर्वा अर्पित करें। साथ ही इस दिन गीता पाठ जरूर करना चाहिये।