
इन दिनों ‘द कपिल शर्मा शो’ के स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ कनाडा की अलग-अलग जगहों पर लाइव शो करने में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर कपिल अपनी और टीम की फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट देते रहते हैं। लेकिन इस सबके बीच कपिल शर्मा की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही हैं। जी हां कपिल के खिलाफ एक मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है, मिली जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा (Kapil Sharma Case) के खिलाफ अमेरिका की एक इवेंट कंपनी साई यूएस इंक ने शिकायत की है जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई ।
कपिल शर्मा के खिलाफ हुआ केस दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में साई यूएस इंक और कपिल शर्मा के बीच 6 जगहों पर शोज करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था, लेकिन कॉमेडियन ने सिर्फ 5 जगहों पर ही शो किये। कहा जा रहा है कि कपिल को सभी शोज के लिए पेमेंट भी कर दी गई थी। वहीं उन्होंने 1 शो को लेकर हुए नुकसान की भरपाई करने का वादा किया था, लेकिन आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं इवेंट कंपनी का कहना है कि जब उन्होंने कपिल से इसको लेकर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
कपिल शर्मा ने किया झूठा वादा
अमेरिका के मशहूर प्रमोटर अमित जेटली के मानें तो साल 2015 में कपिल शर्मा को नॉर्थ अमेरिका की 6 जगहों पर शो के लिए एडवांस पेमेंट दी गई थी, उन्होंने सिर्फ 5 जगह परफॉर्म किया और एक शो न करने की जगह पेमेंट वापस करने का वादा किया। लेकिन हालांकि कपिल अपने वादे को पूरा करने में नाकामयाब रहे। और पैसे भी अभी तक वापस नहीं किए हैं, आपको बता दें कि ये केस अभी न्यूयॉर्क की एक अदालत में है, साथ ही कपिल शर्मा अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में शो परफॉर्म करने वाले हैं।

जल्द ही लौटेगा शो
कपिल शर्मा और उनकी टीम ने कुछ समय के लिए टीवी से ब्रेक लिया है. पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का आखिरी एपिसोड कुछ दिन पहले ही ऑन एयर हुआ था। जहां पर शो में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की स्टारकास्ट देकने को मिली थी। लेकिन जल्द ही कपिल शर्मा फिर से अपने शो को लेकर वापसी करने वाले हैं।