बहुत जल्द बंद होने वाला है, टीवी का ये पॉपुलर शो

टीवी शो 'बहुत प्यार करते हैं
टीवी शो 'बहुत प्यार करते हैं

टीवी शो ‘बहुत प्यार करते हैं’ को लेकर फैंस के लिए ये बुरी खबर हो सकती है, जी हां मिली जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर को इस शो के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि ये टेलीविज़न शो इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था, और इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं शो में रितेश मल्होत्रा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता करण वी ग्रोवर का कहना है कि ‘यह सफर बेहतरीन रहा है। मुझे पहली बार एक सुपरस्टार का किरदार निभाने को मिला। मैं संदीप का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने एक मूवी स्टार जैसा महसूस करवाया। जाहिर तौर पर मैंने एक ऐसे शख्स का किरदार किया जिसको टेंपर इश्यूज थे, जो कि मुझमें दूर-दूर तक नजर नहीं आते।


करण ने बताया कि यह भूमिका उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रही है क्योंकि उन्हें पूरे समय भावनात्मक तौर पर बदलते रहने वाला और तीखी प्रतिक्रिया देने वाले व्यक्ति का किरदार करना होता था, जबकि असल जिंदगी में मैं बहुत शांत और समझौते से चलने वाला आदमी हूं। मेरी मां मुझे शो में यह भूमिका निभाते हुए देखकर परेशान हो जाती थीं। वह बोलती थीं- इतना चिल्लाता है, इतना चिल्लाता है। करण ने कहा, ‘रितेश मल्होत्रा की भूमिका निभाने का बेस्ट पार्ट यह रहा है कि मुझे एक 5 वर्ष छोटे बच्ची के साथ काम करने का मौका मिला।

वह हम सभी में बेस्ट टाइमिंग और एनर्जी भर देती थी। वह बहुत अधिक क्यूट है तथा हमारे धैर्य की परीक्षा ले लेती है। उसके साथ काम करने के मामले में वह हमें हमारा बेस्ट करने को पुश करती थी। इस खबर से दर्शक थोड़े दुखी हो सकते हैं क्योंकि इस शो ने बहुत ही जल्दी सभी के दिलों में जगह बना ली थी।