सोशल मीडिया पर छाया, जेनिफर लोपाज का हॉट क्रिसमस अवतार

Jennifer Lopez
Jennifer Lopez

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज अपने अंदाज की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। और अपनी ग्लैमरस फोटोज से इंटरनेट पर फैंस के बीच तहलका मचाती रहती हैं।

हाल ही में जेनिफर  ने अपने रेड लुक की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वो रेड ब्लेजर के साथ मैचिंग ट्रैक पेंट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर के शूज पेयर कर रखे है। हाई बन, चेहरे पर लाल चश्मा और रेड लिपस्टिक से लुक को कंप्लीट किए लोपेज का लुक देखने लायक काबिल है। साथ ही उन्होंने रेड लुक के साथ रेड कलर का ही पर्स कैरी किया हुआ है।  

इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि जेनिफर क्रिस्मस ट्री के पास खड़े होकर हॉट पोज देती हुई दिखाई दे रही है। इतनी ही नहीं जेनिफर ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-It’s beginning to look a lot like Christmas 

अगस्त में जॉर्जिया में एक दूसरे के साथ  दूसरी बार शादी रचाई
वहीं अगर बात जेनिफर की पसर्नल लाइफ के बारे में की जाये तो जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक के साथ जुलाई में सीक्रेट शादी की थी। जिसके बाद कपल ने अगस्त में जॉर्जिया में एक दूसरे के साथ  दूसरी बार शादी रचाई। जिसकी वजह से ये दोनों काफी चर्चा में भी रहे थे। इन दोनों की शादी की फोटोज ने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटौरी थीं।